30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रंट लाइन में काम करने वालों को कोरोना होने पर 4-5 स्टार होटलों में होगा उपचार

महानगरपालिका उठाएगी पूरा खर्च Those working in the front line will get treatment in 4-5 star hotels if they have corona
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Omprakash Sharma

•

Updated: 2 May 2020, 9:26 PM IST

फ्रंट लाइन में काम करने वालों को कोरोना होने पर 4-5 स्टार होटलों में होगा उपचार

फ्रंट लाइन में काम करने वालों को कोरोना होने पर 4-5 स्टार होटलों में होगा उपचार

अहमदाबाद. कोरोना वायरस के खतरे के बीच फ्रंट लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों को यदि कोरोना होगा तो उनका उपचार होटलों में बनाए गए कोविड केयर सेंटरों में श्रेष्ठ उपचार किया जाएगा। इसके लिए जो भी खर्च होगा उसे महानगरपालिका वहन करेगी। महापौर बीजल पटेल के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया।
मनपा प्रशासन के इस निर्णय के अनुसार फ्रंट लाइन में रहकर काम कर रहे शहर के पुलिस कर्मचारी, फायरब्रिगेड के जवान, अस्पतालों में पेरा मेडिकल स्टाफ, नर्स, हेल्थ वर्कर एवं सफाई कर्मियों को यदि कोरोना वायरस का संक्रमण लगता है तो उन्हें श्रेष्ठ उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। अहमदाबाद शहर में चार एवं पांच स्टार कुछ होटलों में कोविड केयर सेंटर शुरू किए गए हैं। इन होटलों में अपनी इच्छा के आधार पर भर्ती होने वाले मरीजों को खर्च खुद को ही वहन करना होता है। इनमें भर्ती होने वाले प्रतिदिन तीन से साढ़े तीन हजार रुपए चुकाते हैं। जबकि फ्रंट लाइन के कर्मचारी यदि कोरोना पॉजिटिव होंगे तो उनका खर्च महानगरपालिका वहन करेगी। महापौर बीजल पटेल ने कहा कि खतरे के बीच काम कर रहे ऐसे लोगों को श्रेष्ठ उपचार दिलाया जाएगा।
महानगरपालिका आयुक्त विजय नेहरा के अनुसार इस निर्णय से कोरोना वायरस की दहशत के बीच काम कर रहे कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी।