
Ahmedabad News: जानिए कितने साल में हो जाता है पहला संविधान संशोधन ?
अहमदाबाद. विश्वभर के करीब दो सौ देशों के संविधानों का तुलनात्मक अध्ययन करने वाले शिकागो यूनिवर्सिटी के Professor Dr. Tom Ginsberge प्रोफेसर डॉ. टॉम गिन्सबर्ग ने कहा कि उनके अध्ययन में सामने आया है कि विश्वभर के देश औसतन 19 साल में अपने मूल संविधान में पहला संशोधन कर लेते हैं। इस तरह से किसी भी देश के मूल संविधान की उम्र औसतन 19 साल ही होती है। वर्ष १७८९ से लेकर अब तक २३० सालों में स्वतंत्र होकर बने देश और उन देशों के बने ९०० से अधिक संविधान तथा उसमें हुए ढाई हजार संविधान संशोधनों के अध्ययन में यह बात सामने आई है।
प्रोफेसर गिन्सबर्ग ने यह बात Gujarat national law university गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (जीएनएलयू) में हाल में 'संविधान का गठन एवं स्थिरता' विषय पर आयोजित व्याख्यान के दौरान कही।
प्रो.गिन्सबर्ग वर्ष १७८९ से स्वतंत्रत होकर बनने वाले देशों के संविधानों के गठन, उसकी प्रक्रिया और उसके टिकाऊपन से जुड़े कम्परेटिव कॉन्स्टिट्यूशनल प्रोजेक्ट के सह निदेशक हैं।
उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे पुराना और स्थिर संविधान अमरीका का है, जो वर्ष १७८९ से लेकर अब तक करीब २३० सालों से बरकरार है। जबकि सबसे कम समय तक फ्रेंच का एक संविधान चला जो वर्ष १८३५ में बनने के बाद सिर्फ 21 दिनों तक ही चला। फिर उसमें संशोधन कर दिया गया। फ्रांस ने अपने गठन के बाद से औसतन हर 12 साल में अपने संविधान में बदलाव किया है। मौजूदा संविधान १९५८ से लागू है जो 15वां संशोधित एवं लंबा चलने वाला संविधान है।
भारतीय संविधान में स्थिरता की हर खूबी
प्रो.गिन्सबर्ग ने भारतीय संविधान को बेहतर एवं लंबे समय तक चलने वाला स्थिर संविधान बताते हुए कहा कि इसमें लंबे समय तक चलने, स्थिर रहने वाले संविधान की हर खूबी है। क्योंकि भारतीय संविधान को बनाने की प्रक्रिया में सभी का समावेश किया गया है। इसमें संशोधन करने का लचीलापन है। इसके अलावा इसकी समीक्षा करने के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका है। ७० वर्षीय भारतीय संविधान में अब तक १०३ संशोधन किए जा चुके हैं।
प्रो.गिन्सबर्ग एवं उनके साथियों ने वर्ष १७८९ के बाद स्वतंत्र होकर बने २२० देशों के संविधान के गठन, उनके संविधान, संविधान कितने समय तक मूल रूप में लागू रहा और फिर उसमें कितनी बार और क्या क्या सुधार किए गए उसका अध्ययन किया है। जिसके तहत वे ९०० संविधानों की कम्परेटिव स्टडी कर चुके हैं। और इनमें किए गए २५०० संशोधनों की भी।
Published on:
22 Sept 2019 10:35 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
