
'अहमदाबाद से नासिक तक बनेगी ग्रीनफिल्ड सड़क '
गांधीनगर. अहमदाबाद- सूरत से नासिक तक 2428 करोड़ रुपए की लागत से ग्रीनफिल्ड मार्ग बनेगा। वहीं दिल्ली से मुंबई तक एक्सप्रेस हाइवे का कार्य जोरशोर से चल रहा है। यह एक्सप्रेस-वे पूर्ण होने के बाद सिर्फ 12 घटे में मुंबई से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। इस हाइवे की जो सड़क गुजरात में हैं वह आठ लेन में वडोदरा से मुंबई तक 425 किलोमीटर का है, जो 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा है। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में विकास दिवस पर आयोजित समारोह में वच्र्युअली संबोधित कर रहे थे।
डीसा में बना एलीवेटेड कोरिडोर
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के तहत डीसा में एलीवेटेड कोरिडोर बनाया गया है, जो पूर्व-पश्चिम को जोडऩे वाला इकोनोमिक कोरिडोर है। यह सड़क कंडला और मुन्द्रा जैसे बंदरगाहों को उत्तर और मध्य गुजरात से जोड़ेगी। इसके चलते यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। हादसों में कमी आएगी। वहीं राजस्थान से आने वाले मरीजों को भी मेडिकल सेवा के लिए गुजरात जाना आसान होगा। सांचोर-अहमदाबाद ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस 210 किलोमीटर हाइवे छह हजार करोड़ रुपए से बना है। जेतपुर-राजकोट किलोमीटर का छह मार्गीय हाइवे 650 करोड़ रुपए की लागत से और 120 किलोमीटर का सांतलपुर-सामखियाली छह मार्गीय हाइवे 1200 करोड़ रुपए और 290 किलोमीटर का बोडेली-वापी ग्रीनफिल्ड चारमार्गीय 8412 करोड़ और धानेरा-डीसा के बीच 34 किलोमीटर का मार्ग 500 करोड़ रुपए, सूरत-नासिक-अहमदाबाद के बीच 128 किलोमीटर का ग्रीनफिल्ड मार्ग 2४28 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वडोदरा-किम-पादरा अंकलेश्वर तक 8711 करोड का प्रोजेक्ट दिसम्बर पूर्ण हो जाएगा। जबकि 85 किलोमीटर का भाग अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएगा। वहीं झाबुआ, मध्य प्रदेश से गुजरात के दाहोद-पंचमहाल, वलसाड, वडोदरा-भरूच- सूरत को जोडऩे वाला एक्सप्रेस वे आदिवासी-पिछड़ा और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करेगा।
उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के आग्रह से 109 किलोमीटर धोलेरा अहमदाबाद हाइवे, अमित शाह के अनुरोध से जेतपुर-भावनगर-सोमनाथ जंक्शन तक फ्लाई ओवर का निर्माण करने की डिजाइन तैयार की जा चुकी है। वहीं सोमनाथ ट्रस्ट भूमि पर फ्लाईओवर, कोडिनार से वेरावल तक चारलेन बनाने के प्रस्ताव पर हरी झंडी लगी है। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल न े चिलोडा-गांधीनगर-सरखेज मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव दिया था।
अमरीका स्टाण्डर्ड से बन रहा है राष्ट्रीय महामार्ग
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जो आगामी तीन वर्षों में अमरीका के स्टाण्डर्ड से तैयार किया जाएगा। जहां पहले एक दिन में दो किलोमीटर सड़क बनती थी , लेकिन अब एक दिन में 28 किलोमीटर तक सड़क बनाने में सक्षम बने हैं। यदि राज्य सरकार जमीन अधिग्रहण के कार्यों में गति लाएं और समाधान करें तो राजमार्गों के निर्माण में और गति आ सकती है।
Published on:
07 Aug 2021 11:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
