17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: 10वीं बोर्ड का 64.62 फीसदी परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी

GSEB 10th board result declared -छात्रों की तुलना में छात्राओं का 11.04 फीसदी अधिक रिजल्ट, जिलों में सूरत अव्वल, सौ फीसदी परिणाम वाली स्कूलों की संख्या घटी

2 min read
Google source verification
Gujarat: 10वीं बोर्ड का 64.62 फीसदी परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी

Gujarat: 10वीं बोर्ड का 64.62 फीसदी परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी

Ahmedabad. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से मार्च महीने में ली गई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 64.62 प्रतिशत रहा। यह वर्ष 2022 की तुलना में 0.56 प्रतिशत कम है। इस साल भी छात्राएं अव्वल रहीं। छात्रों की तुलना में छात्राओं का परिणाम 11.04 फीसदी अधिक रहा। 76.45 प्रतिशत परिणाम के साथ सूरत जिला इस साल भी राज्य में अव्वल रहा। सबसे कम 40.75 फीसदी परिणाम दाहोद जिले का रहा। बनासकांठा जिले के कुंभारिया केन्द्र का सर्वाधिक 95.92 प्रतिशत परिणाम रहा जबकि नर्मदा जिले के उतावली केन्द्र का परिणाम सबसे कम 11.94 प्रतिशत रहा। इससे पहले गुरुवार को सुबह 8 बजे बोर्ड परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया।

जीएसईबी के तहत मार्च 2023 में 958 परीक्षा केन्द्रों पर 7 लाख 34 हजार 898 विद्यार्थियों ने नियमित विद्यार्थी के रूप में 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। इनमें से 4 लाख 74 हजार 893 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा देने वाले 3 लाख 99 हजार 268 छात्रों में से 2 लाख 37 हजार 865 छात्र उत्तीर्ण हुए वहीं 3 लाख 35 हजार 630 छात्राओं में से 2 लाख 37 हजार 28 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

अंग्रेजी माध्यम का सर्वाधिक परिणाम

10वीं बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों का सर्वाधिक 81.90 प्रतिशत परिणाम रहा। परीक्षा देने वाले 88 हजार 963 विद्यार्थियों में से 72 हजार 860 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। गुजराती माध्यम का परिणाम 62.11 प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले 6 लाख 25 हजार 287 विद्यार्थियों में से 3 लाख 88 हजार 374 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हिंदी माध्यम का परिणाम 64.66 प्रतिशत रहा जिनमें 16 हजार 300 विद्यार्थियों में से 10 हजार 539 विद्यार्थी पास हुए। मराठी माध्यम का परिणाम 70.95 फीसदी, उर्दू माध्यम का 69.10 प्रतिशत और ओडिया माध्यम का परिणाम 90.77 प्रतिशत रहा। वहीं सिंधी माध्यम का सौ फीसदी परिणाम रहा।

ए 1 ग्रेड पाने वाले विद्यार्थी घटे

इस वर्ष 10वीं बोर्ड में 6111 विद्यार्थी ने ए वन ग्रेड पाई है। जो बीते साल 2022 की तुलना में 5979 कम है। गत वर्ष 2022 में 12090 विद्यार्थियों ने ए 1 ग्रेड पाई थी। इस वर्ष 272 स्कूलों का परिणाम शतप्रतिशत रहा। 2022 में ऐसी स्कूलों की संख्या 294 थी। शून्य प्रतिशत परिणाम वाली स्कूलों की संख्या 157 रही। जो गत वर्ष 121 ही थी।

ग्रेड आधारित परिणाम

ए 1 ग्रेड-6111

ए 2-44480बी 1-86611

बी 2-127652सी 1-139248

सी 2-67373डी-3412

ई 1-6....