
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट छह अगस्त को, जीएसईबी ने परीक्षा की तिथि की घोषित
अहमदाबाद. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से राज्य में छह अगस्त को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गुजकैट) आयोजित किया जाएगा।
सुबह दस बजे से शाम चार बजे के दौरान राज्यभर के सभी जिलों के केन्द्रों पर इसका आयोजन किया जाएगा। इसमें 12वीं विज्ञान संकाय के ए, बी और एबी ग्रुप के विद्यार्थी शामिल होंगे।
गुजरात में वर्ष २०१७ से बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई), बेचलर ऑफ फार्मेेसी (बीफार्म) और डिप्लोमा फार्मेसी (डीफार्म) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए गुजकैट अनिवार्य है।
परीक्षा में पेपर का प्रारूप पहले वर्षों की तरह ही होगा। भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय के संयुक्त ४०-४० अंक के पेपर को हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। जीव विज्ञान और गणित के ४०-४० अंक के पेपर के लिए ६० मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्न-पत्र वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगा। दिए गए बहुविध विकल्पों में से सही विकल्प को चुनना होगा। पेपर गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी तीन भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएंगे।
७० फीसदी पाठ्यक्रम के आधार पर पूछे जाएंगे प्रश्न
कोरोना महामारी के चलते जीएसईबी की ओर से इस वर्ष 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम में ३० प्रतिशत की कमी की गई थी। जिससे गुजकैट में भी ७० फीसदी पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
Published on:
15 Jul 2021 10:37 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
