21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: देश के शीर्ष 12 निर्यातक जिलों में गुजरात के छह

Gujarat, 12 export, 6 district, Jamnagar, commodiities

2 min read
Google source verification
Gujarat: देश के शीर्ष 12 निर्यातक जिलों में गुजरात के छह

Gujarat: देश के शीर्ष 12 निर्यातक जिलों में गुजरात के छह

अहमदाबाद. देश के शीर्ष 12 निर्यातक जिलों में गुजरात के छह जिलों को स्थान मिला है। इनमें जामनगर पहले व सूरत दूसरे स्थान पर काबिज है। केन्द्र सरकार अप्रेल 2021 से जिला वार निर्यात का डाटा तैयार किया जा रहा है। इनमें निर्यात करने वाले देश के शीर्ष 30 जिलों की सूची जारी की गई है। इस सूची के तहत वर्ष अप्रेल से सितम्बर के दौरान शीर्ष 5 निर्यात कमोडिटी को शामिल किया गया है। केन्द्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में यह जानकारी दी।
देश में पहले स्थान पर गुजरात का जामनगर जिला शामिल है। जामनगर से पेट्रोलियम उत्पाद, ऑर्गेनिक व इनोर्गेनिक केमिकल्स, प्लास्टिक एंड लिनोलियम, माइका, कोयला व अन्य खनिज का निर्यात किया गया। 22100 करोड़ से ज्यादा का निर्यात किया गया। जामनगरी बांधणी और ब्रास की वस्तुएं के निर्यात में भी संभावनाएं हैं।
सूरत में जेम्स एंड ज्वैलरी, इंजीनियरिंग वस्तुएं, मानवनिर्मित यान/फैबरिक्स/मेडअप्स, ऑर्गेनिक व इनोर्गेनिक केमिकल्स, कॉटन यार्न/्रफैब्रिक्स/मेडअप्स, हैंडलूम प्रोडक्ट सहित 9696 करोड़ से ज्यादा का निर्यात किया गया। सूरत से टेक्सटाइल, केला, सूरत जरी क्राफ्ट और अनार में भी निर्यात की काफी संभावनाएं हैं।
महाराष्ट्र का मुंबई, मुंबई उपनगर तथा पुणे क्रमश: तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर है।
भरूच जिला देश में छठे स्थान पर है जहां से ऑर्गेनिक व इनोर्गेनिक केमिकल्स, इंजीनियरिंग वस्तुएं, प्लास्टिक एंड लिनोलियम, ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, कॉटन यार्न/्रफैब्रिक्स/मेडअप्स, हैंडलूम प्रोडक्ट व अन्य सहित 4695 करोड़ से ज्यादा निर्यात किया गया।
आठवें स्थान पर अहमदाबाद है। इस जिले से ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग वस्तुएं, कॉटन यार्न/्रफैब्रिक्स/मेडअप्स, हैंडलूम प्रोडक्ट, ऑर्गेनिक व इनोर्गेनिक केमिकल्स व चावल व अन्य सहित 4439 करोड़ से ज्यादा का निर्यात किया।
जामनगर का पड़ोसी देवभूमि द्वारका जिला इस सूची में 11वें स्थान पर हैं। इस जिले से निर्यात किए गए शीर्ष पांच उत्पादों में पेट्रोलियम उत्पाद, ऑर्गेनिक व इनोर्गेनिक केमिकल्स, मरीन उत्पाद, सिरेमिक उत्पाद व ग्लासवेयर शामिल हैं। यहां से कुल 36८८ करोड़ से ज्यादा का निर्यात किया गया।
देश में 12वें निर्यातक जिले में कच्छ जिले को जगह मिली है। यहां से इंजीनियरिंग वस्तुएं, ऑर्गेनिक व इनोर्गेनिक केमिकल्स, चावल, कॉटन यार्न/्रफैब्रिक्स/मेडअप्स, हैंडलूम प्रोडक्ट तथा माइका, कोयला व अन्य खनिज निर्यात किया गया। जिले से 3448 करोड़ के सामान निर्यात किए गए। इस जिले से मरीन वस्तुएं, अरंडी, कच्छी शॉल, एम्ब्रॉयडरी, आम के निर्यात की काफी संभावनाएं है। इसके अलावा गुजरात का वडोदरा जिला 22वें और वलसाड जिला 23वें स्थान पर है।

क्रम सं. जिला कुल निर्यात (करोड़ में)

1 जामनगर २२११०.६०
2. सूरत ९६९३.९१
6. भरूच ४६९५.१४
8. अहमदाबाद ४४३९.५३
11. देवभूमि द्वारका ३६८८.७६
12. कच्छ ३४४८.६७
22. वडोदरा २०१०.३२
23. वलसाड १९७०.२३
25. दादरा नगर हवेली १८४३.४३