23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat: 12वीं विज्ञान, सामान्य संकाय का परिणाम 5 मई को होगा घोषित

शिक्षामंत्री डिंडोर ने दी जानकारी, गुजकैट, मध्यमा का परिणाम भी होगा घोषित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 4 May 2025, 10:10 PM IST

gseb

Ahmedabad. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से फरवरी-मार्च महीने में ली गई 12वीं विज्ञान संकाय, सामान्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम पांच मई को घोषित किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे जीएसईबी की वेबसाइट पर परिणाम जारी होगा।शिक्षा मंत्री डॉ.कुबेर डिंडोर और शिक्षा राज्यमंत्री प्रफुल पानशेरिया ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए यह जानकारी साझा की।

जीएसईबी के तहत 12वीं विज्ञान संकाय, सामान्य संकाय, उच्चतर उत्तर बुनियादी संकाय, व्यवसायलक्षी संकाय के साथ गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गुजकैट) और संस्कृत मध्यमा का परिणाम भी पांच मई को सुबह 10.30 बजे एक साथ घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट जीएसईबी के जरिए अपना परिणाम देख सकेंगे। अंकतालिकाएं स्कूल से प्राप्त करने के संबंध में बाद में निर्देश जारी किए जाएंगे।

वॉट्सएप से भी जान सकेंगे नतीजा

जीएसईबी के तहत विद्यार्थी अपनी बोर्ड परीक्षा का परिणाम वॉट्सएप के जरिए भी जान सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड के वॉट्सएप नंबर 6357300971 पर अपना सीट नंबर लिखकर भेजना होगा।इस वर्ष 12वीं विज्ञान संकाय की बोर्ड परीक्षा के लिए 111384 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। 12वीं सामान्य संकाय में 423909 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनका परिणाम घोषित होगा।