
Gujarat के नए Chief secretary Mukim ने संभाला पद्भार
गांधीनगर. गुजरात कैडर के वर्ष 1985 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल मुकीम ने शनिवार को गुजरात के मुख्य सचिव के रूप में अपना पद्भार संभाला। गांधीनगर में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। वे राज्य के 29वें मुख्य सचिव बने हैं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पूर्व मुख्य सचिव डॉ. जेएन सिंह ने नवनियुक्त मुख्य सचिव मुकीम का स्वागत करते हुए उन्हें विधिवत रूप से पदभार सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुकीम को प्रशासनिक अधिकारी के रूप में वित्त, राजस्व और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विभागों के प्रमुख के तौर पर कामकाज का लम्बा अनुभव है। वे गुजरात के सामान्य प्रशासनिक विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे अब तक केन्द्र सरकार के खान एवं खनिज विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे। उन्हें गुरुवार को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से गुजरात वापस लौटने की अधिसूचना जारी की गई। राज्य सरकार ने मुकीम के पैरन्ट कैडर में वापसी की गुहार लगाई थी।
Published on:
02 Dec 2019 12:39 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
