27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन, लाठीचार्ज

Gujarat, BJP office, protest, Aam aadmi party, head clerk paper leak, lathicharge जीएसएसएसबी अध्यक्ष असित वोरा पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने लगाया अनअधिकृत रूप से प्रवेश करने का आरोप

2 min read
Google source verification
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन, लाठीचार्ज

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन, लाठीचार्ज

अहमदाबाद. हेड क्लर्क भर्ती परीक्षा मामले में गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसबी) के अध्यक्ष असित वोरा पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय कमलम् पर प्रदर्शन किया। रामधुन की। भारतीय जनता पार्टी ने आप कार्यकर्ताओं पर अनधिकृत रूप से भाजपा कार्यालय के अंदर प्रवेश करने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, वरिष्ठ नेता ईसुदान गढ़वी व अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी टकराव की स्थिति बनी जिससे पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता जख्मी भी हुए हैं। जिसमें गोपाल इटालिया भी शामिल हैं। कुछ कार्यकर्ताओं के सिर पर भी चोटें आई हैं।

आप नेता पर नशे की हालत में होने, अभद्र व्यवहार का आरोप
कमलम् में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ईसुदान गढवी पर भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने नशे की हालत में होने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रदर्शनकारियों में शामिल आम आदमी के कार्यकर्ताओं की ओर से महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। पुलिस में इसको लेकर शिकायत भी दी जिससे पुलिस ने ईसुदान को हिरासत में लेने के बाद गांधीनगर सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल चेकअप कराया है। रक्त के नमूने जांच के लिए लिए हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि प्राथमिक रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मिहिर पटेल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई के बीच आम आदमी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने, हाथों में डंडा लेकर पिटाई करने का आरोप है। पटेल का आरोप था कि भाजयुमो गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कोराट को स्पष्ट रूप से डंडा हाथों में लिए हुए देखा जा सकता है। इसका वीडियो ,फोटो वायरल हुआ है। पटेल ने कहा कि हेड क्लर्क पेपर लीक मामले में भाजपा नेताओं को ज्ञापन देने के लिए कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। कोई बाहर नहीं आया आया, जिससे परिसर में घुसे , वहां शांतिपूर्वक रामधुन की।

गेट तोड़ घुसे, अभद्र व्यवहार किया: कोराट
भाजयुमो के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कोराट ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का सभी को अधिकार है,लेकिन किसी पार्टी के परिसर के अंदर जबरन घुसकर प्रदर्शन करने का अधिकार किसी को नहीं है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मंदिर समान कार्यालय कमलम का गेट तोड़ा, सिक्योरिटी केबिन तोड़ी और जबरन अनधिकृत तरीके से प्रवेश किया है। महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है। यह किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। महिला कार्यकर्ता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है।