26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: बच्चों के बाहरी पदार्थों को निगलने को लेकर माता-पिता की सतर्कता जरूरी

Gujarat, Civil hospital, Ahmedabad

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: बच्चों के बाहरी पदार्थों को निगलने को लेकर माता-पिता की सतर्कता जरूरी

Gujarat: बच्चों के बाहरी पदार्थों को निगलने को लेकर माता-पिता की सतर्कता जरूरी

अहमदाबाद. सिविल अस्पताल के बाल रोग सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने सर्जरी कर एक बच्चे की बड़ी और छोटी आंत के फीस फंसा स्क्रू निकाला। अस्पताल के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष व अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश जोशी और उनकी टीम ने सर्जरी की। सर्जरी के दौरान चिकित्सकों को पता चला कि स्क्रू के आगे का भाग बड़ी आंत जबकि पीछे को नोंक का हिस्सा छोटी आंत में चिपक गया है।
इसलिए इस सर्जरी को काफी चौकसी के साथ करने की जरूरत महसूस हुई। सर्जरी के बाद आंतों में ठीक से घाव नहीं भरने और टांका टूटने पर बच्चे को खतरे की भी आशंका थी। लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने निपुणता व कुशलता दिखाते हुए पीयूष की आंत से स्क्रू हटा दिया। यह सर्जरी मुफ्त में की गई।

सतर्कता जरूरी

डॉ जोशी के मुताबिक प्रत्येक माता-पिता को घर में ऐसे बाहरी पदार्थ से दूर रखना चाहिए या उनके पहुंच से दूर रखनी चाहिए। कई बार सतर्कता से ही बड़े खतरे से बचा जा सकता है।

इसलिए पड़ी सर्जरी की जरूरत

सामान्य रूप से बच्चे कई बार सिक्का, पिन, चाबी, बटन, छोटे खिलौने, पत्थर, स्क्रू जैसी चीजें गटक जाते हैं। बच्चों की निगली हुई यह चीजें सबसे पहले छोटी आंत में पहुंचती है। इससे होते हुए यह बड़ी आंत में पहुंचकर मल मार्ग से होते हुए बाहर निकल जाती हैं। लेकिनपीयूष के मामले में स्क्रू दोनों आंतों के बीच चिपक कर फंस गया था। इस कारण इसके बाहर निकलने का रास्ता संभव नहीं था। इसलिए सर्जरी की जरूरत पड़ी।

डॉ राकेश जोशी, अध्यक्ष बाल रोग सर्जरी विभाग सह अधीक्षक-सिविल अस्पताल