14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल संक्रमित, गुजरात में साढ़े चार माह बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले

Gujarat CM Bhupendra Patel, Covid infection, New corona 529 cases

2 min read
Google source verification
Gujarat: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल संक्रमित, गुजरात में साढ़े चार माह बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले

Gujarat: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल संक्रमित, गुजरात में साढ़े चार माह बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले

Gujarat CM Bhupendra Patel gets Covid infection, New 529 cases

गांधीनगर/ अहमदाबाद. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री पटेल ने कोरोना के लक्षण होने पर टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं।
उधर राज्य में करीब साढ़े चार महीने कोरोना के सबसे ज्यादा 529 मामले हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना के केस लगतार बढऩे लगे हैं। इससे पहले गत 18 फरवरी को 610 मामले सामने आए थे।
राज्य में नए मरीजों में सबसे अधिक 226 अहमदाबाद जिले के हैं। इनमें शहर के 220 हैं। सूरत जिले में सामने आए 99 में से 79 तथा वडोदरा जिले में 59 में से 53 नए मरीज शहर के हैं। वलसाड जिले में 20, गांधीनगर में 18, कच्छ, राजकोट एवं नवसारी जिले में 13-13, मेहसाणा में 12, भरुच में 10, जामनगर में 8, आणंद, भावनगर एवं पाटण जिलों मे 5-5 मरीज सामने आए हैं। दाहोद, पंचमहाल एवं साबरकांठा में 3-3, अमरेली, बनासकांठा, देवभूमि द्वारका, मोरबी, पोरबंदर, तथा सुरेन्द्रनगर जिले में 2-2, गिर सोमनाथ तथा खेड़ा जिले में एक-एक मरीज दर्ज हुए हैं।

एक्टिव केस 3 हजार के करीब

राज्य में बुधवार को 436 लोगों के कोरोना से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढकऱ 2924 हो गई, इनमें से दो वेंटिलेटर पर हैं। इससे कोरोना की रिकवरी रेट कम होकर 98.87 फीसदी रह गई है।

33 जिलों में से आठ में कोरोना के केस नहीं

राज्य के 33 जिलों में से बुधवार को आठ जिलों में कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। इनमें तापी, नर्मदा, महिसागर, जूनागढ़, डांग, छोटा उदेपुर, बोटाद और अरवल्ली जिले शामिल हैं।

ऐसा पहली बार होगा!

कोरोना संक्रमित होने के चलते मुख्यमंत्री अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली 145वीं रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। कोरोना की चपेट में आने को लेकर रथयात्रा आरंभ कराने से पूर्व मुख्यमंत्री पहिन्द विधि करते हैं। इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब रथयात्रा की पहिन्द विधि में मुख्यमंत्री हाजिर नहीं हो सकेंगे।
इस संबंध में मंदिर के महंत दिलीपदास महाराज ने बताया कि फिलहाल वे कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हैं।
हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल भी कोरोना संक्रमित हुए थे। वे अब स्वस्थ हो चुके हैं। इससे कुछ दिन पहले राज्य के मुख्य सचिव पंकज कुमार भी कोरोना संक्रमित हुए थे।