
Gujarat: राज्य में मानसून की अब तक 50 फीसदी से ज्यादा बारिश
Gujarat completes over 50 per cent rain of average monsoon season
गुजरात में इस वर्ष अब तक मानसून की औसत 50 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) के मानसून सीजन की बरसात के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में शनिवार सुबह छह बजे तक 441.88 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राज्य भर के जिलों में गौर करें तो कच्छ जिले में सबसे ज्यादा 112.07 फीसदी बारिश हो चुकी है वहीं सबसे कम 25.61 फीसदी बरसात दाहोद जिले में हुई है।क्षेत्रवार देखें तो कच्छ क्षेत्र में मानसून की कुल औसत बारिश सबसे ज्यादा बरसात हुई है। बिपरजॉय चक्रवात के चलते इस इलाके में काफी ज्यादा बारिश हो चुकी है। कच्छ के सौराष्ट्र में 68.45 फीसदी और उत्तर गुजरात में 50,74 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। दक्षिण गुजरात में 41.44 फीसदी बारिश हुई है। वहीं सबसे कम बरसात पूर्व मध्य हिस्से में हुई है। यहां पर अब तक सिर्फ 36.45 फीसदी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
अमूमन दक्षिण गुजरात के इलाके में ज्यादा बरसात होती है लेकिन इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। वहीं कच्छ और सौराष्ट्र को अर्ध शुष्क जोन माना जाता है जहां अपेक्षाकृत अब तक ज्यादा वर्षा हो चुकी है।अंजार तहसील में 190 फीसदी गिरा पानी
राज्य की तहसीलों पर नजर दौड़ाएं तो कच्छ जिले की अंजार तहसील में सबसे ज्यादा 190.76 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है। 100 प्रतिशत से ज्यादा बरसात दर्ज करने वाली अन्य तहसीलों में अबडासा, अंजार, भुज, गांधीधाम, मुंद्रा (कच्छ जिला), सांतलपुर (पाटण), धोराजी, जामकंडोरणा, जेतपुर व उपलेटा (राजकोट जिला), जामनगर, भेंसाण, मेंदरडा व विसावदर (जूनागढ़) और बरवाला (बोटाद) शामिल हैं।वाघोडि़या में सिर्फ 14 फीसदी पानी
वडोदरा जिले की वाघोडि़या तहसील में अब तक सबसे कम बारिश हुई है। यहां पर कुल औसत मानसून का 14.26 फीसदी ही पानी गिरा है। 20 फीसदी से कम बारिश प्राप्त करने वाली तहसीलों में दाहोद जिले की सिंगवड (17.53 फीसदी) तथा भरूच जिले की आमोद (19.96) व हांसोट (17.25) शामिल हैं।
अहमदाबाद जिले में 39.82 फीसदी, सूरत में 41.65, वडोदरा में 30.78 और राजकोट जिले में 73.27 फीसदी बारिश हो चुकी है।
जून में 242 मिमी बारिशराज्य में जून महीने में 242.96 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। अभी मानसून के दो और महीने -अगस्त और सितम्बर-शेष हैं। ऐसे में यह संभावना जताई जाती है कि राज्य में सामान्य मानसून रहेगा।
क्षेत्र औसत बारिश (1993-2022) अब तक बारिश (मिमी में)
कच्छ 464 519.50उत्तर गुजरात 727 369.10
पूर्व मध्य गुजरात 810 295.08सौराष्ट्र 722 494.18
दक्षिण गुजरात 1494 619.00राज्य 877 441.88
Published on:
15 Jul 2023 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
