
'जनता की आवाज बुलंद करने वालों का समर्थन करेगी कांग्रेस'
अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के बैनर तले शुक्रवार को लोकतंत्र बचाओ और किसान कर्ज माफी को लेकर राज्यभर में अनशन किया गया। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने आणंद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी में अहमदाबाद में जिला कलक्टर कार्यालय के सामने अनशन किया।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति, वर्ग या समूह जो जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगा कांग्रेस हमेशा उनका सहयोग करेगी। किसानों की कर्ज माफी और पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर किसान पुत्र को अनशन करना पड़े ऐसे हालात भाजपा राज में बने हैं। पिछले 22 वर्षों से भाजपा सरकार गरीब, गांव और किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों की हालत खस्ता हो रही है। छोटे और सीमांत किसानों को बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया गया। ब्याज के मकडज़ाल में फंसे किसानों का भाजपा सरकार को कर्ज माफ करना चाहिए।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने कहा कि गुजरात में बिजली और खाद पर वैट होने से खाद महंगी है। जंतुनाशक और बीज महंगा है। इसके चलते किसानों को उनकी फसलों के पर्याप्त दाम नहीं मिलती। मजबूरन किसानों को कर्ज लेना पड़ता है। पंजाब की कांग्रेस और कर्नाटक की कांग्रेस की सहयोगी सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया। केन्द्र में यूपीए की डॉ. मनमोहनसिंह की सरकार ने भी किसानों का 71 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था।
अहमदाबाद शहर-जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शशिकांत पटेल ने कहा कि जब अन्य राज्यों के किसानों को कर्ज माफ हो सकता है तो गुजरात के किसानों को कर्ज क्यों नहीं माफ हो सकता। जब से भाजपा सरकार सत्ता पर आई है तब से गुजरात के किसानों को आठ घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिलती। इससे पूर्व परेश धानाणी और शशिकांत पटेल व अन्य कार्यकर्ताओं गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं चढ़ाई।
Published on:
07 Sept 2018 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
