21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: पार्षद से सीएम पद तक पहुंचे भूपेन्द्र पटेल

Gujarat, Corporator, new CM Bhupendra Patel,

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: पार्षद से सीएम पद तक पहुंचे भूपेन्द्र पटेल

Gujarat: पार्षद से सीएम पद तक पहुंचे भूपेन्द्र पटेल

अहमदाबाद. गुजरात के नए ुमुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 1994 में अहमदाबाद के मेमनगर नगरपालिका में पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरु किया। वे इसके बाद वे यहीं पर स्थायी समिति के अध्यक्ष और वर्ष 1999 में मेमनगर नगर पालिका के अध्यक्ष बने।

भूपेन्द्र बाद में 2010 में अहमदाबाद महानगरपालिका के थलतेज वार्ड से पार्षद बने। इसी दौरान वे मनपा स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष और सबसे लंबे समय तक अहमदाबाद महानगर पालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे।
वर्ष 2014 में उन्हें अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (औडा) का अध्यक्ष बनाया गया। इसी पद पर रहते हुए उन्होंने 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने।
कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता तक सीधी पहुंच मानी जाती है। वे अधिकारियों से काम निकलवाने में भी सक्षम माने जाते हैं। औडा के चेयरमैन रहते हुए उन्होंने विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया।

पेशे से बिल्डर रह चुके भूपेन्द्र लगभग 20 वर्ष से भाजपा से जुड़े हुए हैं।

दादा के उपनाम से जाते हैं

भूपेन्द्र पटेल को दादा के उपनाम से भी जाना जाता है। वे अहमदाबाद के अडालज स्थित दादा भगवान के त्रिमंदिर से जुड़े हुए हैं। घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी और शहर भाजपा के अन्य भाषा-भाषी सेल के संयोजक नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि पटेल ने अहमदाबाद के गुरुकुल रोड पर स्थित अपना मकान दादा भगवान संस्थान को भेंट कर दिया।
पटेल अहमदाबाद के शीलज इलाके में रहने वाले पटेल सरदार धाम, विश्व उमिया फाउंडेशन के ट्रस्टी हैं।
भाजपा के थलतेज वार्ड के सचिव कुमार मेहता ने बताया कि पटेल बहुत ही मिलनसार, मृदुलभाषी, कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ व सर्वसुलभ नेता माने जाते हैं।