10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: पाटिल ने गोहिल पर कसा तंज, कहा-ऐसे नेता को गुजरात की कमान सौंपी जो बमुश्किल जीत पाते हैं चुनाव

Gujarat, CR Paatil, appointment, Shaktisinh Gohil, Congress, BJP

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: पाटिल ने गोहिल पर कसा तंज, कहा-ऐसे नेता को गुजरात की कमान सौंपी जो बमुश्किल जीत पाते हैं चुनाव

Gujarat: पाटिल ने गोहिल पर कसा तंज, कहा-ऐसे नेता को गुजरात की कमान सौंपी जो बमुश्किल जीत पाते हैं चुनाव

Gujarat: CR Paatil taunts on the appointment of Shaktisinh Gohil

गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल की नियुक्ति पर तंज कसा। सोमवार को पालनपुर के एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने कुछ आरोप लगाए जिसके चलते कांग्रेस ने गुजरात की कमान एक ऐसे नेता को सौंपी है जो बहुत मुश्किल से चुनाव जीत पाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के सांसद दो टर्म से चुने नहीं जाते हैं,उसका कोई भी उम्मीदवार आने वाले चुनाव में भी नहीं जीतेगा। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार पांच लाख की लीड के साथ जीतेंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात से एक भी सीट नहीं जीती।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश व विश्व के नेताओं में विकास पुरुष के रूप में पहचान है। उन्होंने गुजरात सहित देश भर में विकास की राजनीति की है।