30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat assembly election 2022: अहमदाबाद शहर में 2 रिपीट, 10 विधायक का टिकट कटा

Gujarat assembly election 2022: BJP repeat Only 2 MLA in Ahmedabad city

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat assembly election 2022: अहमदाबाद शहर में 3 रिपीट, 13 प्रत्याशियों का टिकट कटा

Gujarat assembly election 2022: अहमदाबाद शहर में 3 रिपीट, 13 प्रत्याशियों का टिकट कटा

Ahmedabad. अहमदाबाद शहर की 16 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने इस बार के चुनाव में सिर्फ दो विधायकों सहित 3 उम्मीदवारों को रिपीट किया है। पूर्व के 13 उम्मीदवारों के टिकट काटे हैं। इसमें 10 विधायक शामिल हैं। रिपीट होने वाले विधायकों में एक तो खुद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (घाटलोडिया) हैं और दूसरे मंत्री जगदीश विश्वकर्मा हैं। जमालपुर खाडिय़ा सीट से भूषण भट्ट को फिर तीसरी बार उम्मीदवार बनाया गया है। वे बीते चुनाव में हार गए थे। बीते दो चुनावों की बात करें तो भाजपा ने 2012 और 2017 के चुनाव में भाजपा ने शहर के 16 में से 14 उम्मीदवारों को रिपीट किया था।

शहर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री को टिकट
भाजपा ने शहर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एलिसब्रिज से, उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद कौशिक जैन को दरियापुर सीट से, महामंत्री भूषण भट्ट को जमालपुर खाडिय़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा लंबे समय से साइड लाइन चल रहे अमित ठाकर को वेजलपुर सीट से टिकट दिया है। मौजूदा कैबिनेट मंत्री प्रदीप परमार की जगह पूर्व उपमहापौर दर्शनाबेन वाघेला को टिकट दिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पुरानी सीट नारणपुरा से शहर भाजपा के महामंत्री जितेन्द्र पटेल (भगत) को टिकट दी है।


पार्षद, पूर्व उपमहापौर को भाजपा ने मैदान में उतारा
भाजपा ने बापूनगर से पार्षद दिनेश सिंह कुशवाह को, मणिनगर से पूर्व पार्षद व मनपा की स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष अमूल भट्ट को टिकट दी है। असारवा सीट से पूर्व उप महापौर दर्शना वाघेला को भी प्रत्याशी बनाया है। वे वर्ष 2011 से 2013 तक अहमदाबाद की उप महापौर चुनी गईं थीं। अमूल भट्ट 2018 से 2020 तक अहमदाबाद स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। सैजपुर वोघा की पार्षद रेशमा कुकराणी की डॉ. पायल कुकराणी को टिकट दिया है।

Story Loader