29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat election 2022: सोनिया, राहुल, प्रियंका, खरगे होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Gujarat election 2022, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Sonia Gandhi, Congress, star campaigner

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat election 2022: सोनिया,  राहुल, प्रियंका, खरगे होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Gujarat election 2022: सोनिया, राहुल, प्रियंका, खरगे होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Gujarat election 2022 Rahul Gandhi will be Congress star campaigner

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।
इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं।
पार्टी के स्टार प्रचारकों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केरल में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्रसिंह हुड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, तारिक अनवर, बी.के. हरिप्रसाद शामिल हैं।
इस सूची में राज्य प्रभारी डॉ. रघु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को शामिल किया गया है।
स्थानीय नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिय़ा, सिद्धार्थ पटेल व अमित चावड़ा, राज्यसभा सांसद नारण राठवा, विधायक जिग्नेश मेवाणी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी, विधायक अनंत पटेल, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इन्द्रविजय सिंह गोहिल
पार्टी के मीडिया व पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, युवा नेता कन्हैया कुमार, आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया के साथ-साथ नसीम खान, राजेश लिलोठिया के साथ-साथ विरेन्द्र राठौड़, ऊषा नायडू, रामकिशन ओझा, बीएम संदीप, अमरेंद्रसिंह भी इस सूची में हैं।

Story Loader