
Gujarat: वडोदरा में लगेगा 200 विंटेज व क्लासिक कारों का मेला,Gujarat: वडोदरा में लगेगा 200 विंटेज व क्लासिक कारों का मेला,Gujarat: वडोदरा में लगेगा 200 विंटेज व क्लासिक कारों का मेला
Gujarat: Exhibition of vintage and classic cars in Vadodara
देश में मोटरिंग की भावना को जगाने के उद्देश्य से 21 गन सैल्यूट कॉन्कोर्स डी’ एलीगेंस 2023 अगले वर्ष वडोदरा में आयोजित होगा। 6 से 8 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन से वैश्विक मोटरिंग टूरिज्म मैप पर गुजरात प्रमुखता से सामने आएगा। तीन दिनों के इस कार्यक्रम में अतीत के विंटेज और क्लासिक, दुर्लभ और शानदार कार की प्रदर्शनी होगी।
5 जनवरी को 75 विंटेज कारों को वडोदरा के ऐतिहासिक लक्ष्मी विलास पैलेस में पूरी भव्यता के साथ फ्लैग-ऑफ समारोह में शामिल किया जाएगा जो कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य आयोजित रैली में जाएगी। ये सभी कारें दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा-स्टेच्यू ऑफ यूनिटी- जाएगी।
21 गन सैल्यूट हेरिटेज एंड कल्चरल ट्रस्ट के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी मदन मोहन ने कहा कि दुनिया भर से 200 से अधिक चुनिंदा ऑटोमोबाइल मास्टरपीसेज के साथ 21 गन सेल्यूट कॉन्कॉर्स डी’ एलिगेंस का 10वां संस्करण आयोजित होगा। इसमें बीते दौर की आकर्षक कारों के चयन के साथ-साथ विंटेज कारें और भारतीय विरासत का संयोजन किया गया है।
21 गन सैल्यूट कॉन्कोर्स डी एलिगेंस 2023 मेंं 200 विंटेज और क्लासिक कारें शामिल होंगी। कॉन्कोर्स में 25 इंटरनेशनल कारों, 120 पुरानी बाइकों और महाराजा कारों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इनमें अमेरिका, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस की विंटेज और क्लासिक कारें भी शामिल होंगी। इस साल के जजों के पैनल में 35 इंटरनेशनल जज शामिल हैं जो जानेमाने मोटरिंग और फर्टिनिटी विशेषज्ञ हैं।
इन कारों में 1948 की बेंटले मार्क छह ड्रॉपहेड कूप, 1932 लैंसिया एस्टुरा पिनिनफेरिना, 1930 कैडिलैक वी-16, 1928 गार्डनर रोडस्टर, 1911 नेपियर आदि वेटर्न और एडवर्डियन वर्ग की दुर्लभ कारें भी शामिल हैं। इनमें 1902 से कॉन्कोर्स में भाग लेने वाली सबसे पुरानी कार, कई दुर्लभ रोल्स रॉयस और बेंटले विंटेज ब्यूटीज, प्लेबॉय कार, बॉलीवुड, टॉलीवुड, मॉलीवुड की विशेष कारें और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
इन सभी कारों के अलावा मोटरिंग हेरिटेज के इतिहास में पहली बार वडोदरा की महाराजा कारों को भी इसमें प्रदर्शित किया जा रहा है।
Published on:
21 Dec 2022 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
