7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: 5 रुपए में भोजन, श्रम मंत्री ने खुद श्रमिकों को परोसा खाना, साथ खाया

Gujarat, Food for Rs 5, Labour Minister, Annapurna Shramik Yojana

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: अन्नपूर्णा योजना: 5 रुपए में भोजन, श्रम मंत्री ने खुद श्रमिकों को परोसा खाना, साथ खाया

Gujarat: अन्नपूर्णा योजना: 5 रुपए में भोजन, श्रम मंत्री ने खुद श्रमिकों को परोसा खाना, साथ खाया

Gujarat: Food for Rs 5, Labour Minister himself serve food to workers

गुजरात के श्रम एवं रोजगार मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने गुरुवार को अहमदाबाद शहर के चांदखेडा इलाके में गुजरात हाऊसिंग बोर्ड स्थित एक कडिय़ानाका पर खुद श्रमिकों को भोजन परोसकर श्रमिक अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत कराई।
इसके साथ ही राज्य में 29 और नए कडियानाकाओं पर 5 रुपए में श्रमिकों को पौष्टिक भोजन देने की शुरुआत हुई। यहां बलवंत सिंह राजपूत के अलावा श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री कुंवरजी हळपति और श्रम एवं रोजगार विभाग की प्रधान सचिव अंजू शर्मा ने भी श्रमिकों को खाना परोसा। इतना ही नहीं इन तीनों ही वीवीआईपी लोगों ने इस कडियानाका पर श्रमिकों को उपलब्ध कराए गए भोजन को खुद सभी श्रमिकों के सामने बैठकर साथ में खाया भी। श्रमिकों से बातचीत भी की।
अभी तक राज्य में 23 कडियानाका पर इस प्रकार से अन्नपूर्णा योजना के तहत श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया जाता था। इसके साथ ही अब यह संख्या बढकऱ 51 हो गई है। अहमदाबाद शहर में 28 कडिय़ानाकाओं पर श्रमिकों को भोजन उपलब्ध होगा। एक अनुमान के अनुसार शहर के 10 हजार श्रमिकों को फायदा होगा।

सस्ता और स्वादिष्ट है खाना
एक श्रमिक ने कहा कि यह योजना काफी अच्छी है। इससे सुबह-सुबह मजदूरी की तलाश में आने वाले श्रमिकों में इतने सस्ते में भोजन उपलब्ध हो तो सुबह जल्दी उठकर भोजन बनाने से भी छुटकारा मिलेगा। इतनी कीमत में तो कहीं भोजन नहीं मिलता है। भोजन भी अच्छा है। उद्घाटन के दौरान श्रमिकों को हलवा परोसा गया है। हमेशा ऐसी ही गुणवत्ता का भोजन मिलता रहे तो अच्छा है।