26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल

Gujarat, Former BJP MP, Prabhatsinh Chauhan, Congress

2 min read
Google source verification
Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल

Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल

Gujarat: Former BJP MP Prabhatsinh Chauhan joins Congress

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। पार्टी के पूर्व सांसद प्रभात सिंह चौहाण ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थामा ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। खेड़ा जिल के फागवेल में आरंभ हुई कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समारोह में चौहाण कांग्रेस से जुड़े। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा व सिद्धार्थ पटेल ने उन्हेें पार्टी में शामिल कराया।
चौहाण भाजपा से वर्ष 2017 से नाराज चल रहे थे। 2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा ने पंचमहाल जिले की कालोल विधानसभा सीट से उनकी पत्नी को टिकट देने से इन्कार कर दिया था। तब से वे भाजपा से नाराज चल रहे थे। पार्टी ने उनकी पत्नी की जगह उनकी पुत्रवधू सुमन चौहान को टिकट दिया। पत्नी को टिकट नहीं दिए जाने के कारण चौहाण ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की धमकी दी थी।
चौहाण वर्ष 1980 और वर्ष 1985 में इसी सीट से कांग्रेस विधायक के रूप में निर्वाचित हुए। वर्ष 1992 में तत्कालीन गुजरात भाजपा अध्यक्ष शंकर सिंह वाघेला ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया। 1995 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ा कालोल सीट से चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद वे 1998 और 2002 के विधानसभा चुनाव में यहीं से विधायक चुने गए। उन्हें तत्कालीन मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। इसके बाद वे वर्ष 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में पंचमहाल सीट से जीते।

पुत्रवधू फिलहाल भाजपा विधायक

उनकी पुत्रवधू सुमन चौहान फिलहाल कालोल सीट से भाजपा की विधायक हैं। प्रभात सिंह को 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी टिकट नहीं दी गई थी। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की धमकी दी लेकिन बाद में वे चुनाव नहीं लड़े।
चौहाण की पुत्रवधू व विधायक सुमन चौहाण के मुताबिक यह उनका निजी निर्णय है। कालोल सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्हें यदि कांग्रेस उनके सुसर को इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारती है तो क्या वे चुनाव लड़ेंगी, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो फैसला करेगी उसके आधार पर वे कार्य करेंगी।