27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: गुजरात विधानसभा उपचुनाव में इस पूर्व कैबिनेट मंत्री को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

Gujarat, Former Minister, Atmaram Parmar, Candidate, BJP, by-election

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: गुजरात विधानसभा उपचुनाव में इस पूर्व कैबिनेट मंत्री को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

Gujarat: गुजरात विधानसभा उपचुनाव में इस पूर्व कैबिनेट मंत्री को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

अहमदाबाद. भाजपा (BJP) ने गुजरात (Gujarat) में 7 विधानसभा सीटों (Assembly seats) पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके परमार को बोटाद जिले की गढड़ा (एससी) सीट से प्रत्याशी बनाया है। वे 2017 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्हेें कांग्रेस के प्रवीण मारू ने पराजित किया था। डांग से कांग्रेस विधायक मंगल गावित ने इस्तीफा दिया था।

भाजपा ने गढडा और डांग सीटों पर कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायकों को प्रत्याशी नहीं बनाया है। डांग से कांग्रेस विधायक मंगल गावित ने इस्तीफा दिया था। यहां से प्रत्याशी विजय पटेल पहले डांग से भाजपा विधायक रह चुके हैं।

लीमडी सीट पर घोषणा नहीं

भाजपा ने सुरेन्द्रनगर जिले की लीमडी सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। लीमडी से कांग्रेस विधायक सोमा गांडा पटेल ने इस्तीफा दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मारू, गावित और सोमा पटेल भाजपा मेें शामिल नहीं हुए थे।

कांग्रेस ने नहीं की अब तक सूची जारी

उधर कांग्रेस ने अपने इन सीटों से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। बताया जाता है कि कांग्रेस भाजपा के उम्मीदवारों की सूची की प्रतीक्षा में थी।