
Gujarat: राज्यपाल ने कहा, भारत की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे जवानों पर देशवासियों को गर्व
भुज. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कच्छ जिले की भुज तहसील स्थित धर्मशाला में शहीद जवानों की स्मृति में बनवाए गए शहीद स्मारक पर भावांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने देश की सीमाओं की दिन-रात रक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ संवाद किया।
राज्यपाल ने कहा कि कठोरता और संघर्ष को सहर्षता से स्वीकार कर बीएसएफ के जवान देश के करोड़ों नागरिकों की सुरक्षा के लिए देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। बीएसएफ जवानों के भारतमाता की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे जवानों पर समग्र देशवासी गर्व का अनुभव करते हैं। सभी प्रकार की घरेलु सुख- सुविधाओं का त्याग कर कठोरता और संघर्ष को अपनाकर देश के जवान जब मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने आपको खपा देते हैं तो, इससे ब?ा और कोई कार्य हो ही नहीं सकता है। समग्र भारतवर्ष के लोग सेना के जवानों के इस कार्य के लिए उनके प्रति बहुत ही आदरभाव रखते हैं।
उन्होंने कहा कि कच्छ से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक भारतमाता की सुरक्षा करने वाले जवान सही अर्थों में धन्यवाद के पात्र हैं। यह जवान स्वयं के लिए नहीं बल्कि अन्य के लिए अपना जीवन कुर्बान कर देते हैं। जो लोग मानवता और देश की सेवा के लिए अपना समग्र जीवन खपा देते हैं, उनका जीवन ही सही अर्थों में सार्थक सिद्ध होता है।
राज्यपाल ने कहा किन जब -जब दुश्मनों ने भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की है तब-तब हमारे जवानों ने उनके घर में घुसकर उनके दांत खट्टे कर दिए हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए बीएसएफ जवानों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बारह माह और चौबीस घंटे नक्सलवाद, आंतरिक मामलों और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जवान देश के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि बीसएसएफ जवानों की वीरता, शौर्य और कर्तव्य परायणता ने देश के लोगों में अनोखे आत्मविश्वास को जगाया है। चौबीसों घंटे सीमा पर सर्दी-गर्मी और बरसात की परिस्थितियों का सामना कर हर हालात में देश को सर्वोपरि रखने को सेवा मानने वाले देश के जवानों जैसा महान कार्य कोई नहीं है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने बीएसएफ जवानों के पुरस्कार के लिए 31 हजार रुपए अर्पित किए। उन्होंने देहरादून के मानसिंह तोमर को श्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
राज्यपाल ने किया सीमावर्ती कुरन गांव का दौरा
राज्यपाल ने कच्छ की भुज तहसील में स्थित कुरन गांव का दौरा कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। राज्यपाल का इस सीमावर्ती गांव कुरन का यह पहला दौरा रहा। इसे लेकर ग्रामजनों में अनोखा उत्साह था।
Published on:
11 Feb 2022 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
