
Gujarat हॉलमार्क यूनिक आईडी के विरोध में ज्वैलर्स की हड़ताल
अहमदाबाद. देश में 16 जून से रत्न व आभूषणों पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही हॉलमार्क यूनिक आईडी लागू की गई है। जिसके विरोध में सोमवार को अहमदाबाद सहित गुजरात में ज्वैलर्स की ओर से हड़ताल की गई। एक दिवसीय इस प्रतीक हड़ताल का अहमदाबाद सहित राज्यभर में असर देखने को मिला।
ज्वैलर्स का कहना है कि हॉल मार्क का वह विरोध नहीं कर रहे हैं। हॉलमार्क तो वे बीते करीब दो दशक से स्वीकार कर ही चुके हैं। ज्यादातर आभूषण हॉलमार्क के ही बनाते हैं। विरोध हॉल मार्क यूनिक आईडी (एचयूआईडी) को लेकर है। जिसमें बिना वजह की प्रशासनिक प्रक्रिया और कंप्यूटीकृत प्रक्रियाएं दाखिल की गई हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव उनके आभूषण निर्माण और व्यापार पर पड़ रहा है। इस परिस्थिति, समस्या से वे बीते चार -छह महीनों से केन्द्र सरकार, जरूरी फोरम, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों तक को अवगत करा चुके हैं। सभी उनकी समस्या को मानते हैं। जरूरी कदम उठाने का आश्वासन भी देते हैं, बावजूद अब तक इस दिशा में कोई राहत नहीं दी गई है। जिसे देखते हुए उन्होंने हड़ताल की है। इसका उद्देश्य सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।
हड़ताल का असर अहमदाबाद के सबसे बड़े सोने-चांदी के आभूषण बाजार माणेक चौक में देखने को मिला। यहां ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। इतना ही नहीं अहमदाबाद के अलावा वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर के बाजारों में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। ज्वैलर्स ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
Published on:
23 Aug 2021 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
