
एसीपीसी (फाइल फोटो)।
Ahmedabad. गुजरात में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए डिग्री और डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स (बीफार्म एवं डीफार्म) में प्रवेश के लिए सोमवार यानी छह अप्रेल से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीसी) की ओर से रविवार को घोषित किए गए प्रवेश कार्यक्रम के तहत 6 अप्रेल की दोपहर दो बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 15 जून 2026 शाम 5 बजे तक विद्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस 350 रुपए निर्धारित की गई है। किसी भी दस्तावेज को व्यक्तिगत रूप से जमा करने या सत्यापन के लिए जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
एसीपीसी के तहत सरकारी एवं अनुदानित संस्थानों की 95% सीटों तथा निजी कॉलेजों की 50% सीटों पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को गुजरात बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (विज्ञान प्रवाह) पास होना जरूरी है। इसके साथ गुजकैट 2026 में उपस्थित होना अनिवार्य है। वहीं, 5% सीटों के लिए देशभर के उम्मीदवार नीट यूजी-2026 या जेईई मेन्स 2026 के आधार परप्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैँ। 12वीं विज्ञान संकाय के थियरी के 50% और गुजकैट के 50% के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। जबकि 5% सीटों के लिए मेरिट नीट यूजी या जेईई मेन्स 2026 की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर बनेगी।
एसीपीसी सूत्रों के तहत गुजरात राज्य में डिग्री फार्मेसी कोर्स में 9970 सीटें हैं। गत वर्ष 8102 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। डिप्लोमा फार्मेसी की 38 कॉलेज में 2350 सीटें हैं। गत वर्ष इसमें से 1382 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था।
Published on:
05 Apr 2026 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
