9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat :Jamnagar जिले में1600 एकड़ में की रबी फसल की बुवाई

खरीफ फसल तैयार होने में विलंब से बुवाई में देरी

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat :Jamnagar जिले में1600 एकड़ में की रबी फसल की बुवाई

Gujarat :Jamnagar जिले में1600 एकड़ में की रबी फसल की बुवाई

जामनगर. राज्य में लंबे समय के मानसून के चलते अब धीरे-धीरे रबी की फसलों की बुवाई शुरू हो गई है। अब तक जामनगर जिले में १६०० एकड़ जमीन में विविध फसलों की बुवाई हो गई है।
जामनगर जिले में एक मात्र जोडिया तहसील में रबी फसल की बुवाई शुरू हुई है। तहसील में १५०० एकड़ में गेंहू और १०० एकड़ में सोयाबीन की बुवाई की गई है। कृषि विभाग के अनुसार खरीफ की बुवाई में विलंब के कारण रबी फसल की बुवाई में देरी हुई है। जामनगर समेत राज्य भर में पिछले पांच वर्ष में सबसे अधिक बारिश हुई है। इसमें भी जामनगर में अधिक बारिश हुई है। कहीं कहीं अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलों में नुकसान हुआ है। जिले में खरीफ की फसलों में मूगफली और कपास की बुवाई ३.५७ लाख हेक्टेयर में की गई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अरब सागर में उठे चक्रवातों से मौसम में कई बार बदलाव आए और बे मौसमी बारिश हुई। जिला कृषि अधिकारी एच.सी. गोसाई ने बताया कि इस बार भारी बारिश के कारण सिंचाई के स्रोत मजबूत हुए हैं। संभावना है कि इस बार रबी की बुवाई भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।