
Gujarat: सूरत, राजकोट और जामनगर को मिले नए महापौर
अहमदाबाद/राजकोट/जामनगर.. राज्य के तीन महानगरों-सूरत, राजकोट व जामनगर में नए महापौर की नियुक्ति की गई है। भाजपा ने शुक्रवार को इन तीनों महानगरों के महापौर के साथ-साथ पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
सूरत के नए महापौर के रूप में हेमाली बोघावाला वहीं डॉ प्रदीप डव को राजकोट का महापौर नियुक्त किया गया है। जामनगर में बीनाबेन कोठारी नई महापौर होंगी। सूरत में दिनेश जोधाणी उपमहापौर, परेश पटेल स्थायी समिति के अध्यक्ष, अमित सिंह राजपूत सत्ता पक्ष के नेता व विनोद पटेल सचेतक बनाए गए हैं।
राजकोट में दर्शिता शाह उपमहापौर होंगीं। पुष्कर पटेल स्थायी समिति के अध्यक्ष, विनूभाई धावा सत्ता पक्ष के नेता व सुरेन्द्रसिंह वाला सचेतक होंगे। जामनगर में तपन परमार उपमहापौर, मनीष कटारिया स्थायी समिति के अध्यक्ष, केतन गोसरानी सत्ता पक्ष के नेता और कुसुमबेन पंड्या सचेतक होंगे। इससे पहले अहमदाबाद, वडोदरा व भावनगर में नए महापौर के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राज्य के छह महानगरपालिकाओं के चुनाव में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की थी। राज्य में कुल 8 महानगरपालिकाएं हैं। जूनागढ़ व गांधीनगर का टर्म अभी पूरा नहीं हुआ है।
Published on:
12 Mar 2021 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
