
Gujarat : राज्य में उमसभरी गर्मी ने किया परेशान
अहमदाबाद. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश के जोर में आई कमी के बाद अधिकांश भागों में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान में भी वृद्धि हुई है। राज्य में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।
गुजरात में पिछले कुछ दिनों से बारिश का जोर कम हुआ है। साथ ही तापमान में वृद्धि भी हुई है। रविवार को अहमदाबाद शहर में अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया। साथ ही हवा में अधिकतम आद्र्रता की मात्रा भी 85 फीसदी तक होने के कारण उमसभरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। प्रदेश में अहमदाबाद के अलावा प्रमुख शहर वडोदरा में सबसे अधिक 36.4 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान रहा। सूरत में 35.4 डिग्री सेन्टीग्रेड, राजकोट में 35.3, सुरेन्द्रनगर में 34.8 तथा भुज में 34.6 डिगग्री सेन्टीग्रेड तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बनासकांठा, पाटण, साबरकांठा, महेसाणा, अरवल्ली, भावनगर एवं अमरेली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक हो चुकी मौसम की 120 फीसदी से अधिक बारिश के बाद जोर कुछ कम हुआ है। अब कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
Published on:
06 Sept 2020 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
