अहमदाबाद

Gujarat: विसावदर का चुनाव जनता ने लड़ा और जनता ने ही जीता: गढ़वी

-जल्द गुजरात आएंगे आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल

less than 1 minute read

Ahmedabad. जूनागढ़. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि विसावदर सीट पर उपचुनाव जनता ने ही लड़ा और जनता ने ही आप प्रत्याशी गोपाल इटालिया को जीत दिलाई है।

वे उप चुनाव के परिणाम आने के बाद पार्टी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गढ़वी भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कई हथकंड़े अपनाए। विसावदर के किसानों, पशुपालकों और नागरिकों की यह जीत हुई है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि अगर आपके अंदर जनता के लिए लड़ने की ताकत है, तो जनता आपका साथ देगी। उन्होंने कहा कि राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के जल्द ही आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात आएंगे।

गुजरात में भाजपा को आप ही हरा सकती है

गढ़वी ने फिर दोहराया कि इस जीत से पूरे गुजरात में एक संदेश जाएगा कि गुजरात में अगर भाजपा को कोई हरा सकता है, तो वो सिर्फ आम आदमी पार्टी है। कांग्रेस पिछले 30 साल में भाजपा को हरा नहीं सकी।

डरा कर दिलाया इस्तीफा, जनता ने फिर जिताया

गढ़वी ने कहा कि भाजपा ने विसावदर से आप के विधायक को डराया, धमकाया और इस्तीफा दिलवाया। लेकिन आज उसी सीट पर फिर से गुजरात की जनता ने आप को जीत दिलाई है।

गुजरात में एक बार फिर आप के पांच पांडव

आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के एक बार फिर पांच पांडव बन गए हैं। ये सभी गुजरात विधानसभा में जनता की आवाज बनेंगे। नव निर्वाचित विधायक गोपाल इटालिया सहित पांचों विधायकों की आवाज विधानसभा में गूंजेगी। इतना ही नहीं, 2026 में स्थानीय निकाय चुनाव को पार्टी मजबूती से लड़ेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव की नींव रखेंगे और गुजरात में आप की सरकार बनेगी।

Published on:
23 Jun 2025 10:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर