
Gujarat: गुजरात के थोल और वढवाणा तालाब को मिली रामसर स्थल के रूप में मान्यता
अहमदाबाद. गुजरात की दो आद्र्रभूमियों (वैटेलैण्ड) को रामसर स्थलों के रूप में मान्यता मिल गई है। गुजरात के साथ-साथ हरियाणा के सुल्तानपुर और भिंडावास को भी रामसर स्थल का दर्जा मिला है।
गुजरात के दो स्थलों पर अहमदाबाद शहर के पास थोल पक्षी अभ्यारण्य और वडोदरा शहर के पास वढ़वाणा तालाब शामिल हैं। इस तरह गुजरात में अब तीन रामसर स्थल हो गए हैं। इससे पहले अहमदाबाद जिले में स्थित नल सरोवर को पहली बार रामसर स्थल के रूप में दर्जा मिला था।
यह दर्जा मिलने से इन वेटलैण्ड को वल्र्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यू डब्ल्यू एफ) की ओ्र से वित्तीय,तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से मदद मिलेगी। इसके साथ ही भारत में अब 46 रामसर स्थल हो चुके हैं।
थोल को यह दर्जा मिलने से अहमदाबाद के आस-पास ऐसे दो स्थल हो गए हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। यह दोनों प्रवासी पक्षियों के लिए अहम स्थल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इन स्थलों को रामसर स्थल का दर्जा मिलने पर खुशी जताई है।
Published on:
14 Aug 2021 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
