
Gujarat: गुजरात को बनाना है वर्ल्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन
अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात में विभिन्न पर्यटन केंद्रों की पूरी पर्यटन सर्किट बनाकर गुजरात को वर्ल्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की मंशा व्यक्त की है। गुरुवार को पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ई-लॉन्चिंग कार्यक्रम में राज्य के पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों के कुल 126.96 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का गांधीनगर से ई-लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए उन्होंने यह बात कही।
रूपाणी ने भारत सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रथम एवं करोड़ों हिन्दुओं की श्रद्धा-आस्था के केंद्र सोमनाथ धाम में 45 करोड़ रूपए के यात्री सुविधा कार्यों का ई-लोकार्पण किया था।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिरकत किया।
पर्यटन सर्किट बनाने की दिशा में विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सासनगिर, सिंह दर्शन, गिरनार पर्वत, ऊपरकोट और सोमनाथ के समुद्री तट जैसे पर्यटन स्थानों की जोड़ने वाली पर्यटन सर्किट बनाने की दिशा में विचार कर रही है।
Published on:
17 Jul 2020 12:47 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
