30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat को जल्द मिलेगी देश के पहले कर्क रेखा विज्ञान पार्क की सौगात

Gujarat will soon get country's first Tropic of Cancer Science Park -एक एकड़ जमीन में प्रांतिज के सलाल गांव में हो रहा है तैयार  

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat को जल्द मिलेगी देश के पहले कर्क रेखा विज्ञान पार्क की सौगात

Gujarat को जल्द मिलेगी देश के पहले कर्क रेखा विज्ञान पार्क की सौगात

नगेन्द्र सिंह

अहमदाबाद. नए साल 2023 में गुजरात में विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने वाली है। यह सौगात कर्क रेखा विज्ञान पार्क के रूप में मिलेगी। जो राज्य के साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील के सलाल गांव में तैयार हो रहा है। इसका काफी हद तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कुछ महीनों में ही इसका लोकार्पण होने की संभावना है। यह जगह हिम्मतनगर से भी चंद किलोमीटर दूर स्थित है। यहां से गुजरने पर आपको रोड पर कर्क रेखा का अभी बोर्ड दिखता है, लेकिन इस साल 2023 में लोगों को बोर्ड के साथ पूरा विज्ञान पार्क देखने और उसका अनुभव करने का भी मौका मिलेगा।
यह देश का पहला कर्क रेखा विज्ञान पार्क होगा। यहां एक एकड़ भूमि में करीब 6 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है। कर्क रेखा गुजरात के इस गांव से होकर भी गुजर रही है। जिससे यहां एक ब्रिज बनाकर लोगों को कर्क रेखा की अनुभूति हो इस प्रकार से विज्ञान पार्क तैयार किया जा रहा है। कर्क रेखा क्या है इसकी समझ भी लोगों को एक प्रदर्शनी के जरिए दी जाएगी। यहां पर अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी कई और चीजे भी होंगीं।
सूत्रों का कहना है कि यहां पर लोगों के पर्यटन स्थल के लिए जरूरी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। यहां गार्डन भी तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने 2021 के बजट में इस पार्क के निर्माण की घोषणा की थी।
गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (गुजकोस्ट) के सलाहकार डॉ.नरोत्तम साहू ने बताया कि नए साल 2023 में लोगों को इस रोचक और अनूठे कर्क रेखा विज्ञान पार्क की सौगात मिलेगी।

Story Loader