Hillary Clinton, $ 50M, Global Climate Resilience fund, climate change, Gujarat, Surendranagar
Hillary Clinton announces $ 50M dollar Global Climate Resilience fund
पूर्व अमरीकी विदेशी मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने ग्लोबल क्लाइमेट रिजिलिएंस फंड के तहत सेवा (सेल्फ एंपलाइड वीमैन्स एसोसिएशन) के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने वाली महिलाओं के लिए 50 मिलियन डॉलर की घोषणा की। यह फंड महिलाओं व समुदायों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने, शिक्षा व नए आजीविका संसाधन मुहैया कराने में मदद करेगा। उन्होंने सोमवार को यह बातें सुरेन्द्रनगर जिले की ध्रांगध्रा के कु़डा गांव में नमक पकाने वाले श्रमिकों (अगरिया) से संवाद के दौरान कहीं।
क्लिंटन के मुताबिक यह पहल क्लिंटन ग्लोबल इनीशिएटिव, अमरीकन इंडियन फाउंडेशन और अन्य संस्थाओं के साथ भागीदारी में की जा रही है।नमक पकाने वाले श्रमिकों से मिलने कुडा पहुंची क्लिंटन अगरियाओं की अनेक समस्याओं से वाकिफ हुईं। उन्होंने सेवा संस्था के जरिए उनकी जिन्दगी बदलने का विश्वास दिलायाऔर साथ ही सुझाव भी मांगा।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात समेत सेवा संस्था से जुड़ी महिलाएं भी अगरियाओं से मिलने पहुंची थीं। रेगिस्तान में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए सोलर प्लान्ट लगाने को लेकर भी सुझाव दिए गए। हिलेरी ने करीब तीन घंटे इन अगरियाओं के साथ बिताए।ध्रांगध्रा की सेवा संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुरेन्द्रनगर जिला कलक्टर के.सी. संपत, जिला पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। हिलेरी रविवार को गुजरात के दो दिनों के दौरे पर आईं।