23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनेगा हिन्दी भाषी भवन, सामाजिक एकता पर दिया जोर

Hindi bhashi bhavan, social integrity, north indian, bhajan sandhya, Ahmedabad news, gujarat news today

less than 1 minute read
Google source verification
बनेगा हिन्दी भाषी भवन, सामाजिक एकता पर दिया जोर

बनेगा हिन्दी भाषी भवन, सामाजिक एकता पर दिया जोर

अहमदाबाद. उत्तर भारतीय विकास परिषद (uttar bhartiya vikash parishad) की ओर से सरसपुर (saraspur) के पोटलिया स्थित अमृतलाल पार्टी प्लॉट में पदभार समारोह आयोजित किया गया। इसमें 292 पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया। समारोह में हिन्दी भाषी भवन बनाने और सामाजिक एकता (social interigrity) बनाए रखने पर जोर दिया गया।
कुछ दिन पूर्व ही परिषद के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें श्यामसिंह ठाकुर को राष्ट्रीय अध्यक्ष , महेशसिंह कुशवाह को प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. त्रिभुवनसिंह को शहर अध्यक्ष चुना गया। इस समारोह में 292 पदाधिकारियों ने समाज सेवा का संकल्प लिया।
समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर ने सामाजिक एकता के महत्व पर चर्चा कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेश सिंह कुशवाह ने हिंदी भाषी भवन निर्माण (bhavan nirman) का वचन दिया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन सिंह, कोषाध्यक्ष सर्वेंन्द्र सिंह राजपूत, ट्रस्टी गोविंद सिंह चौहान, राम ब्रिजेश यादव, डॉ हेमंत यादव , विमल मिश्रा, राजेश राजपूत, शिवपूजन शिवहरे, अजय यादव, शहर मंत्री मनोज पाण्डेय, मनोज तिवारी, वीरेन्द्र सिंह राजपूत एवं कोर कमिटी सदस्य रामप्रतापसिंह चौहान (जुंगी भाई), विनय मिश्रा उपस्थित थे। इसके बाद भजन संध्या हुई, जिसमें भजन गायक आशीष शर्मा ने भजनों पर श्रोताओं को जमकर झुमाया।