10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद मनपा संचालित हिन्दी-अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में दयनीय हालत

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप अंग्रेजी माध्यम के 36 व हिन्दी माध्यम के चार स्कूलों में नहीं हैं स्थायी शिक्षक

less than 1 minute read
Google source verification
अहमदाबाद मनपा संचालित हिन्दी-अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में दयनीय हालत

Manish Doshi (File photo)

अहमदाबाद. महानगरपालिका संचालित स्कूलों की स्थिति को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मनपा संचालित स्कूलों में से अंग्रेजी माध्यम के 36 व हिन्दी माध्यम के चार स्कूलों में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं हैं। अन्य स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी बताई। जिससे बच्चों के भविष्य प्रभावित होने की आशंका जताई है।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. मनीष दोषी के अनुसार मनपा संचालित स्कूलों में शिक्षकों की काफी कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक से पांचवीं तक के अंग्रेजी माध्यम के कुल 54 में से 36 स्कूल तो ऐसे हैं जहां एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है। अंग्रेजी माध्यम के इन स्कूलों में 8088 बच्चों के बीच मात्र 39 स्थायी शिक्षक हैं। इन स्कूलों को 255 शिक्षकों की जरूरत है। जिससे 216 शिक्षकों की कमी है। उनका आरोप है कि महानगरपालिका को गरीब और मध्यमवर्ग के बच्चों के भविष्य की कोई परवाह ही नहीं है। अंग्रेजी ही नहीं हिंदी माध्यम के स्कूलों का भी कुछ इसी तरह का हाल बताया। डॉ. दोशी का कहना है कि एक से पांच तक के हिन्दी माध्यम के स्कूल की संख्या 54 है, इनमें 16,964 छात्रों के बीच केवल 247 शिक्षक हैं और जरूरत 459 शिक्षकों की है। हिंदी माध्यम के 4 स्कूलों ऐसे हैं जहां एक भी स्थायी शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने इस स्थिति को खराब बताया है।