26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एएमयू से मुस्लिम व बीएचयू से हिन्दू शब्द नहीं हटेगा’

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) तथा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से मुस्लिम व

2 min read
Google source verification
'Hindu words will not be removed from Muslim and BHU from AMU'

'Hindu words will not be removed from Muslim and BHU from AMU'

अहमदाबाद।केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) तथा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से मुस्लिम व हिन्दू शब्द हटाने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने खारिज कर दिया है। अहमदाबाद में सोमवार को केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यूजीसी की एक समिति ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मुस्लिम तथा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से हिन्दू शब्द हटाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन यह मान्य नहीं है।

एएमयू और बीएचयू काफी पुराने संस्थान हैं और सरकार का इनके नाम बदलने का कोई इरादा नहीं है। बताया जाता है कि समिति ने इन विश्वविद्यालयों का नाम अलीगढ़ विश्वविद्यालय व बनारस विश्वविद्यालय किया जाना चाहिए। इससे विश्वविद्यालय की सेकुलर प्रकृति का स्पष्ट पता चलता है। समिति का गठन 10 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में कथित अनियमितताएं के संबंध में किया गया था।

जनता विकास का समर्थन कर छठी बार भाजपा को सत्ता सौंपेगी : जावडेकर

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि राज्य की जनता विकास का समर्थन करते हुए भाजपा को छठी बार सत्ता सौंपेगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम में सोमवार को संवाददाता सम्मलेन में उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से 2012 तक लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के विकास के मुद्दे को समर्थन मिला है। वर्ष 2017 में भी 150 से ज्यादा सीटें जीतकर जनता छठी बार सत्ता के सूत्र भाजपा को सौंपेगी।

राज्य की जनता ने गत 22 वर्षों से कांग्रेस को नकारा है। विकास सामान्य आदमी की अपेक्षा के अनुरुप आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस का विकास नहीं हो रहा है। इसलिए विकास नहीं परंतु कांग्रेस पागल हो रही है। जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है, बार-बार झूठ बोलती है, लेकिन इससे विकास का सच बदलने वाला नहीं है। उन्होंने गुजरात के विकास के पांच मुख्य मुद्दों का उल्लेख किया। इनमें नर्मदा, रोजगारी, कृषि विकास दर, 24 घंटे बिजली व भौतिक संसाधनों के विकास ने गुजरात का विकास साबित किया है।उधर, दहेगाम की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए राहबर बना है।