9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: संघवी ने राजकोट से एसटी बस में किया सफर

मंत्री के बस में सफर करने की बात सुनकर अधिकारी और कर्मचारी राजकोट बस अड्डे पर पहुंच गए, जहां सफाई कर्मियों को बुलाकर बस और बस अड्डे की सफाई करवाई।

Google source verification

गुजरात के गृह व परिवहन राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने राजकोट से अहमदाबाद जाने के लिए परिहन निगम (एसटी) बस में सफर किया। मंत्री के बस में सफर करने की बात सुनकर अधिकारी और कर्मचारी राजकोट बस अड्डे पर पहुंच गए। जहां सफाई कर्मियों को बुलाकर बस और बस अड्डे की सफाई करवाई। इससे पूर्व संघवी ने वंदे भारत ट्रेन में सफर किया और यात्रियों से भी बातचीत की।

राजकोट में निजी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद मंत्री संघवी ने एसटी बस में ही अहमदाबाद जाने का निर्णय किया था। उनके लिए द्वारका से अहमदाबाद रूट की स्लीपर बस में सीट आरक्षित की गई। मंत्री रात को एसटी बस अड्डे पर पहुंचे इससे पहले ही एसटी के उच्च अधिकारी, डिपो मैनेजर एवं अन्य कर्मचारी बस अड्डे पर पहुंचे। इन सभी ने न सिर्फ बस अड्डा परिसर को साफ किया।

जिस बस में मंत्री राजकोट से अहमदाबाद जाने वाले थे उस बस को माधापुर के निकट रोककर साफ किया गया जिससे यह बस अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट की देरी से पहुंची थी। हाल में स्वच्छता के तहत शुभयात्रा स्वच्छ यात्रा अभियान चल रहा है इसके बाद परिवहन राज्य मंत्री ने एसटी बस में सफर करने का निश्चय किया था।