
Gujarat: इसुदान गढ़वी बने आम आदमी पार्टी गुजरात के नए प्रदेश अध्यक्ष
Isudan Gadhvi appointed as AAP new Gujarat chief
गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम से मुकाबला करने वाली आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी नेता इसुदान गढ़वी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। गढ़वी गुजरात चुनाव में पार्टी की ौर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। हालांकि उन्हें विधानसभा चुनाव में देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया सीट से हार का सामना करना पड़ा था।
अब तक प्रदेश अध्यक्ष रहे गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्हें राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के साथ-साथ महाराष्ट्र का सह प्रभारी भी बनाया गया है।
इटालिया ने भी गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन वे भी सूरत शहर की कतारगाम सीट से चुनाव हार गए थे।
कथीरिया सूरत व चैतर वसावा दक्षिण गुजरात जोन के कार्यकारी अध्यक्ष
गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी ने जोन वार भी कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें अल्पेश कथीरिया को सूरत जोन और नवनियुक्त विधायक चैतर वसावा को दक्षिण गुजरात जोन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कथीरिया जहां सूरत शहर की वराछा रोड सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे वहीं चैतर वसावा ने डेडियापाडा सीट से चुनाव जीत चुके हैं।
डॉ रमेश पटेल को उत्तर गुजरात जोन, जगमल वाला को सौराष्ट्र जोन, जेवेल वासरा को मध्य गुजरात जोन और कैलाश गढ़वी को कच्छ जोन का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रो. संदीप पाठक की ओर से यह नियुक्ति की गई है।
आम आदमी पार्टी ने गत वर्ष के विधानसभा चुनाव में पहली बार पांच सीटें जीती। करीब 13 फीसदी वोट प्राप्त करने के साथ ही पार्टी को राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा भी मिल गया।
Published on:
04 Jan 2023 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
