सूदखोरों के खिलाफ 6 मामले दर्ज
जामनगर. शहर में मंगलवार को आयोजित लोक दरबार के बाद सूदखोरों के खिलाफ 6 और मामले दर्ज किए गए।
शहर के ब्रासपार्ट के एक फैक्ट्री मालिक ने इस दौरान सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसने सूदखोरों के चंगुल में फंसकर अपनी 80 लाख की जमीन और फैक्ट्री गंवा दी। उसने दो अलग-अलग मामले दर्ज करवाए हैं।
शहर की एक महिला ने 10 फीसदी ब्याज वसूली करने वाले सूदखोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लिंडी बाजार के एक व्यापारी ने दो सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एक मिनरल वाटर व्यापारी ने तीन सूदखोरों के आभूषण हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। जामजोधपुर के एक युवक को पांच सूदखोरों के चंगुल में फंसकर गांव छोडऩा पड़ा। पीडि़त ने मामला दर्ज करवाया है।
किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा : यादव
जामनगर शहर और जिले की तहसीलों में सूदखोरों के खिलाफ शिकायतें मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने सीटी ए डिविजन थाना क्षेत्र के दरबारगढ़ सर्कल में राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में लोक दरबार का आयोजन किया।
यादव ने सूदखोरी के कारोबारी को समझने की चेतावनी देते हुए कहा कि या तो सूदखोरी बंद करो या गांव छोड़ दो। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायतकर्ताओं को निडर होने के लिए प्रेरित किया और शिकायत करने के बाद तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।