अहमदाबाद

रथयात्रा व वल्र्ड हेरिटेज सिटी के समान बन रहा है कांकरिया कार्निवल : सीएम पटेल

कोरोना की गाइडलाइन के साथ कांकरिया कार्निवल शुरू  

2 min read
CM Bhupendra patel

अहमदाबाद. कोरोना Corona की संभावित लहर के बीच रविवार को आखिर कांकरिया कार्निवल kankarya carnival शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल Chief Minister Bhupendra Patel ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि रथयात्रा और वल्र्ड हेरिटेज सिटी की ही तरह कांकरिया कार्निवल भी विश्व प्रसिद्ध बन रहा है। इसके लिए उन्होंने अहमदाबाद महानगरपालिका की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। इस दिन को वर्ष 2014 से सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से आयोजित कांकरिया कार्निवल सुशासन दिवस का श्रेष्ठ उदाहरण है। कार्निवल का उद्घाटन करने पहुंच मुख्यमंत्री पटेल का मंत्रोच्चार से स्वागत किया गया। इस दौरान महानगरपालिका के महापौर किरीट परमार और मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन समेत पदाधिकारी और अधिकारियों ने भी विशेष स्वागत किया। सभी लोगों को मास्क वितरण करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान लोग कोरोना गाइडलाइन का संपूर्णरूप से पालन करते हुए भी नजर आए।
कांकरिया कार्निवल में रविवार दोपहर से ही लोग पहुंचने लग गए थे। कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए महानगरपालिका की ओर से लगभग 100 कार्यकर्ताओं को यहां लगाया गया। कांकरिया कार्निवल में प्रवेश करने वाले उन सभी लोगों को मास्क दिए जो घर से लगाकर नहीं आए थे। किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया गया। आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के अंतिम दिन एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम भी देखने मिलेगी। कांकरिया परिसर में पुष्पकुंज, बालबटिका और व्यायाम शाला के गेट पर कार्निवल के स्टेज बनाए गए हैं। जहां देश के विविध राज्यों से आए कलाकारों के अलावा मनपा संचालित स्कूल और अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन में 15 राज्यों के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

25 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना
31 दिसम्बर तक चलने वाले कांकरिया कार्निवल में लगभग 20 से 25 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है। भारी भीड़ को ध्यान में रखकर लगभग साढ़े चार करोड़ के खर्च से कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना के कारण दो वर्ष बाद कांकरिया कार्निवल आयोजित हो रहा है। माना जा रहा है कि इस अंतराल के कारण अधिक संख्या में लोग उमड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने चांपानेर के पंचमहोत्सव का भी किया उद्घाटन


मुख्यमंत्री ने कांकरिया कार्निवल के साथ-साथ पावागढ़ स्थित चांपानेर में आयोजित होने वाले पंचमहोत्सव का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। पंचमहाल जिले की कला संस्कृति को उजागर करने वाला यह उत्सव भी सात दिन तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कांकरिया कार्निवल से ही इसकी शुरुआत करवाई।


गुजरात में कोरोना के तीन नए मरीज

अहमदाबाद. गुजरात में रविवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इनमें दो वडोदरा शहर और एक अहमदाबाद शहर का है। 24 घंटे में एक व्यक्ति कोरोना से मुक्त होने पर उसे डिस्चार्ज किया है। इसके बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 35 हो गए हैं। इन सभी की स्थिति स्थिर है। रविवार को राज्य में कुल 3198 लोगों ने वैक्सीन ली है। इनमें 2942 प्रिकॉशन डोज हैं।

Published on:
25 Dec 2022 10:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर