26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: पूर्व सीएम आनंदीबेन की पुत्री अनार पटेल खोडलधाम ट्रस्ट की नई ट्रस्टी

Khodaldham Trust, Anandiben Patel, daughter, Anar Patel, new trustee

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: पूर्व सीएम आनंदीबेन की पुत्री अनार पटेल खोडलधाम ट्रस्ट की नई ट्रस्टी

Gujarat: पूर्व सीएम आनंदीबेन की पुत्री अनार पटेल खोडलधाम ट्रस्ट की नई ट्रस्टी

Khodaldham Trust: Anandiben Patel daughter Anar Patel new trusteee

लेउवा पटेल के शक्तिशाली संगठन खोडलधाम ट्रस्ट ने गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुत्री अनारबेन पटेल को नया ट्रस्टी नियुक्त किया।

शनिवार को राजकोट ज़िले की जेतपुर तहसील के कागवड स्थित खोडलधाम मंदिर में सातवें पाटोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में पाटोत्सव के अवसर पर खोडलधाम ट्रस्ट की ओर से 41 ट्रस्टियों को नवनियुक्त किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल ने इस ट्रस्ट की स्थापना में गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सहयोग मिलने के प्रति आभार व्यक्त किया। खोडलधाम खोडियार माता का मंदिर है जो लेउवा पटेल की कुलदेवी मानी जाती हैं। खोडलधाम ट्रस्ट मंदिर व कैंपस का निर्माण व उसका प्रबंधन करता है।

इस अवसर पर अनार पटेल ने कहा कि ट्रस्टी के रूप में जुडऩे पर वे गौरव का अनुभव कर रही हैं। इसे लेकर वे जिम्मेवारी भी समझ रही हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 32 वर्ष से सेवा से जुड़ा कार्य कर रही हूं। इसमें शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं। वे ट्रस्ट के एजेंडा का भी सहयोग करेंगी।वे तीन महीने पहले खोडलधाम गई थीं जहां पर नरेश पटेल ने उनका स्वागत किया था।

अनार के अलावा पाटीदार नेता दिनेश बांभणिया, भाजपा सांसद रमेश धड़ुक के पुत्र नेैमिष, राजकोट चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष वी पी वैष्णव सहित अन्य को नया ट्रस्टी नियुक्त किया गया।