
पिछले दो वर्षों में 9.49 लाख सैलानियों ने देखा कच्छ रणोत्सव
गांधीनगर. गुजरात के कच्छ रणोत्सव देखने पिछले दो वर्षों में 9,48,969 देशी-विदेशी सैलानी पहुंचे। इसमें 9 लाख 36,394 देशी सैलानी थे, जबकि 12,575 विदेशी सैलानी थे।
गुजरात विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कच्छ रणोत्सव में आने वाले सैलानियों की संख्या के सवाल पर राज्य के पर्यटन मंत्री मुलु बेरा ने लिखित में यह जवाब दिया।
पर्यटन मंत्री के मुताबिक 31 दिसम्बर, 2023 तक पिछले दो वर्षों में कच्छ रणोत्सव में 9,48,969 सैलानी आए थे। वर्ष 2022 में 2,07,777 और वर्ष 2023 में 7,28,614 सैलानी रणोत्सव देखने आए थे। इसी तरह वर्ष 2022 में 4253 और वर्ष 2023 में 8322 विदेशी सैलानी कच्छ रणोत्सव देखने आए। रणोत्सव में सफेद रण के जरिए राज्य सरकार को सैलानियों की प्रवेश फीस से 4,98,09,500 की आय हुई। वर्ष 2022 में 1,72,48,775 रुपए और वर्ष 2023 में 3,25,60,725 रुपए की आय हुई।
वर्ष 2022 में 100 क्राफ्ट स्टॉल थे, जिसमें 323.2 लाख रुपए के सामान की बिक्री हुई। जबकि 40 फुट स्टाॅल से 195.81 लाख रुपए की बिक्री हुई। वहीं वर्ष 2023 में 100 क्राफ्ट स्टॉल से 336.19 लाख रुपए की बिक्री हुई। वहीं 40 फुट स्टॉल से 402.51 लाख रुपए की बिक्री हुई।
Published on:
18 Feb 2024 11:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
