अहमदाबाद

Ahmedabad: गर्भाशय के ऑपरेशन बाद भी फूला पेट, निकली 6 किलो की गांठ

LG Hospital team remove tumors of 6 kg from women stomach -मनपा संचालित एलजी अस्पताल में चिकित्सकों ने की जटिल सर्जरी -50 वर्षीय महिला को दैनिक क्रिया करने में भी हो रही थी परेशानी

2 min read
Ahmedabad: गर्भाशय के ऑपरेशन बाद भी फूला पेट, निकली 6 किलो की गांठ

Ahmedabad. गर्भाशय का ऑपरेशन कर उसे निकलवा देने के बाद भी 50 वर्षीय महिला का पेट फूला हुआ था। ऐसा लगता था कि मानों वह 8 महीने की गर्भवती हो। इतना ही नहीं उसे दैनिक शौचक्रिया व लघुशंका जाने में भी समस्या होने लगी थी। जांच करने पर महिला के पेट में बड़ी गांठ होने का पता चला, जिसे अहमदाबाद महानगर पालिका संचालित एलजी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया।

एलजी अस्पताल के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ.असित पटेल के मार्गदर्शन में डॉ. तपन शाह, डॉ. जैमिन शाह, डॉ.मुकेश सुवेरा, डॉ.नवनीत की टीम ने महिला का ऑपरेशन किया। महिला के पेट से 6 किलोग्राम वजन की बड़ी गांठ निकाली।

ये महिला कुछ दिन पहले ही पेट में दर्द, कब्ज की समस्या व पेट फूल जाने की समस्या लेकर एलजी अस्पताल पहुंची थी। उसका एक्सरे, सोनोग्राफी कराने पर पेट में गांठ का पता चला। जिस पर इस महिला की एमआरआई रिपोर्ट कराई गई। उसमें सामने आया कि महिला के पेट की यह गांठ अंडाशय में है। यह छोटी और बड़ी आंत से चिपकी हुई है। उसने आंतों को अवरुद्ध कर दिया है। इसी के चलते महिला को दैनिक क्रिया व लघुशंका जाने में भी समस्या हो रही थी। यह गांठ 31 गुणा, 25 गुणा 14 सेंटीमीटर की है। ऑपरेशन कर निकाली गई गांठ का वजन कराने पर यह 6 किलो वजन की निकली।

अंडाशय में थी गांठ, छोटी और बड़ी आंत से गई थी चिपक

डॉ.तपन शाह के अनुसार यह गांठ महिला के पेट में अंडाशय में थी। इस प्रकार की गांठ होना यूं तो आम बात है। 40-60 साल की महिलाओं 8-10 प्रतिशत महिलाओं में यह हो जाती है। लेकिन यह गांठ इतनी बड़ी हो जाए और वह छोटी व बड़ी आंत से चिपक कर उसका कार्य अवरुद्ध करने लगे ऐसा एक प्रतिशत मामलों में ही होता है। जिससे ऑपरेशन जटिल था, जो सफलता पूर्वक हुआ है। महिला को राहत हुई है।

Published on:
11 Feb 2023 06:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर