21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्र ग्रहण कल

गुजरात के प्रमुख मंदिरों में दर्शन का समय बदला

2 min read
Google source verification
चंद्र ग्रहण कल

चंद्र ग्रहण कल

अहमदाबाद/प्रभास पाटण/जामनगर/दाहोद. कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मंगलवार को खग्रास चंद्र ग्रहण के कारण गुजरात के प्रमुख मंदिरों में दर्शन का समय बदल दिया गया है।
गिर सोमनाथ जिले में प्रभास पाटण स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर व सोमनाथ ट्रस्ट के स्वामित्व वाले सभी मंदिरों में चंद्र ग्रहण पर मंगलवार को नित्यपूजन-आरती और दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। ट्रस्ट के महाप्रबंधक विजयसिंह चावड़ा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण प्रभास क्षेत्र को स्पर्श करेगा इसलिए सोमनाथ के स्थानीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण का वेध-स्पर्श-मध्य-मोक्ष आदि होगा।

मंगलवार को चंद्र ग्रहण की जानकारी

ग्रहण समय
वेध प्रारंभ सुबह 5.39 बजे
ग्रहण स्पर्श दोपहर 2.21 बजे
ग्रहण मध्य शाम 4.11 बजे
ग्रहण मोक्ष शाम 6.11 बजे

सोमनाथ मंदिर सुबह से दोपहर तक दर्शन के लिए खुलेगा

सोमनाथ मंदिर और सोमनाथ ट्रस्ट के स्वामित्व वाले सभी मंदिरों में चंद्र ग्रहण के दौरान मंगलवार सुबह से महापूजन-आरती, मध्याह्न महापूजन आरती-गंगाजल अभिषेक, बिल्वपूजा, ध्वजापूजा, सोमेश्वर महापूजन, यज्ञ सहित सभी पूजाएं बंद रहेंगी। चंद्र ग्रहण के बाद मंगलवार शाम 6.50 बजे से मोक्ष पूजन शुरू होगा, साथ ही शाम 7.45 बजे सायं आरती भी होगी। चंद्र ग्रहण के दिन मंगलवार को सोमनाथ मंदिर में दर्शन का समय सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। सोमनाथ मंदिर में प्रथम प्रहर की महा पूजा रात 10.45 बजे और महा आरती दोपहर 12-00 बजे होगी।

बेट द्वारका में दोपहर से शाम तक हवन के दर्शन

बेट द्वारका के श्रीजी मंदिरों में चंद्र ग्रहण पर मंगलवार को दर्शन का समय घोषित किया गया है। सुबह 6 बजे मंगला आरती, सुबह 9 बजे मीठा जल, दोपहर 1.30 बजे उत्थापन, दोपहर 2.15 बजे से मंदिर बंद रहेंगे। केवल चंद्र ग्रहण को लेकर दोपहर 2.38 से शाम 6.20 बजे तक हवन के दर्शन होंगे। रात 8 बजे श्रृंगार आरती और रात 9 बजे ठाकोरजी की शयन आरती होगी।

सुबह से शाम तक बंद रहेगा पावागढ़ पर कालिका माताजी का मंदिर

पंचमहाल जिले में पावागढ़ स्थित कालिका माताजी मंदिर ट्रस्ट के मंत्री अशोक पंड्या के अनुसार पावागढ़ स्थित कालिका माताजी के मंदिर में मंगलवार को सुबह की आरती 4 बजे होगी। सुबह 6 से मंदिर बंद रहेगा। शाम 6.45 बजे मंदिर खुलेगा और शाम की आरती 7 बजे होगी। रात 9 बजे मंदिर में दर्शन बंद होंगे।