1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad News : जूनागढ़ के महाबत व बहाउद्दीन मकबरे हासिल करेंगे प्राचीन भव्यता

मरम्मत कार्य शुरू...

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad News : जूनागढ़ के महाबत व बहाउद्दीन मकबरे हासिल करेंगे प्राचीन भव्यता

जूनागढ़ में मकबरे की मरम्मत का कार्य शुरू कराने के मौके पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जवाहर चावड़ा व अन्य।

जूनागढ़. शहर के महाबत व बहाउद्दीन मकबरे पुन: प्राचीन भव्यता हासिल करेंगे। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जवाहर चावड़ा ने मकबरों का मरम्मत कार्य रविवार को शुरू करवाने के बाद यह बात कही।
चावड़ा ने कहा कि जूनागढ़ के रॉयल स्मारकों की हिफाजत व बचाए रखने के लिए 5.46 करोड़ रुपए के खर्च से मकबरे को प्राचीन भव्यता देने का कार्य एक वर्ष में पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में जिस सामग्री का उपयोग कर मकबरे का निर्माण किया गया था, उसी सामग्री के उपयोग से प्राचीन रूप दिया जाएगा। संदर्भ शोध, स्मारकों के रेकार्ड से जानकारी व फोटोग्राफ के जरिए यह परियोजना तैयार की गई है।

यह होंगे मरम्मत के दौरान कार्य

मरम्मत के दौरान मौजूदा भवन को मजबूत बनाने, टूटे भाग को प्राचीन कार्यपद्धति के अनुरूप मरम्मत कर मजबूत करने, मकबरे के भीतर के भाग व डोम की ड्राईक्लिनिंग, गोल्डन रिंग की सफाई, छत को वाटरप्रूफ करने, जिंक प्लास्टर, चूने के पत्थर से मजबूत करने के अलावा संपूर्ण परिसरों को लाइटिंग से जगमग करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने मकबरे के परिसर का निरीक्षण भी किया।

18वीं व 19वीं सदी में हुआ था निर्माण

महाबत मकबरे का निर्माण 18वीं सदी में 1851-82 के दौरान हुआ। यह महाबत खान का दूसरा मकबरा है। बहाउद्दीन मकबरे का निर्माण 19वीं सदी में हुआ। यह मकबरा इंडो इस्लामिक, यूरोपियन व गेथिक आर्किटेक्चर का असामान्य संयोजन और जूनागढ़ का सबसे महत्वपूर्ण सीमा चिन्हों में से एक है।

यह रहे मौजूद

स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करते हुए मकबरे के मरम्मत कार्य की शुरुआत के मौके पर महापौर धीरूभाई गोहिल, जिला कलक्टर डॉ. सौरभ पारघी, महानगर पालिका आयुक्त तुषार सुमेरा, उप कलक्टर जवलंत रावल, भाजपा शहर अध्यक्ष शशिकांत भीमाणी, गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड के अधिकारी भी मौजूद थे।

Story Loader