23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र ने मनाई महेश नवमी

अहमदाबाद. अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा, साबरमती क्षेत्र द्वारा मंगलवार को माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी मनाया गया। इस अवसर पर राणीप के नीलकंठ महादेव मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Sabarmati Region District Maheshwari Sabha Celebrates Mahesh Navami

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा, साबरमती क्षेत्र द्वारा राणीप के नीलकंठ महादेव मंदिर में महेश नवमी पर प्रतिभागी।

शोभायात्रा का आयोजन

अहमदाबाद. अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा, साबरमती क्षेत्र द्वारा मंगलवार को माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी मनाया गया। इस अवसर पर राणीप के नीलकंठ महादेव मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
संगठन मंत्री मनीष जाजू ने बताया कि अध्यक्ष अशोक मंडोवरा एवं मंत्री महेंद्र साबू के नेतृत्व में संयोजक विजय पुगलिया व सह संयोजक आलोक राठी तथा पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हुआ।
पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा में जय महेश के नारों के साथ धूमधाम से नाचते-गाते सभी माहेश्वरी परिवारों ने उत्सव का आनंद लिया। मार्ग में जगह-जगह स्वागत-मनुहार के बाद में सभी ने साथ में प्रसाद ग्रहण किया।
अहमदाबाद में बसे देश के विभिन्न क्षेत्रों के माहेश्वरी परिवारों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर समाज की एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर साबरमती क्षेत्र द्वारा समाज में एकता का संदेश दिया गया।
इस वर्ष सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों, योग व समाज सेवा में कार्यरत कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। शिव-पार्वती की वेशभूषा में आए बच्चों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।

सैटेलाइट माहेश्वरी सभा एवं जिला महिला संगठन की शोभायात्रा

अहमदाबाद. सैटेलाइट माहेश्वरी सभा एवं अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महेश नवमी पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
सैटेलाइट माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नरेश राठी ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ परमधाम माहेश्वरी मंदिर से हुआ। युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान महेश के जयघोष किए।
शोभायात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली। अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष संगीता मानधनिया ने बताया कि महेश नवमी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सांस्कृतिक एवं धार्मिक चेतना को प्रोत्साहित करना इस आयोजन का उद्देश्य था।