
बुद्ध पूर्णिमा के दिन साणंद में दलितों का विशाल सम्मेलन
अहमदाबाद. दलित नेता व निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने गुजरात के कुछ गांवों में दलित समाज के युवकों की बारात अटकाने, दूल्हों को घोड़ी पर चढऩे से रोकने की इन घटनाओं के विरोध में आगामी 18 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन अहमदाबाद जिले के साणंद के नानी देवटी गांव में विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें दलित, आदिवासी, सिविल सोसाइटी के नेता उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा 22 मई को मेहसाणा जिले की कड़ी तहसील के ल्होर गांव में अस्पृश्यता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी उसी दिन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उत्तर गुजरात में सामने आई ऐसी घटनाएं
गत दिनों उत्तर गुजरात के कुछ जिलों के करीब आधा दर्जन गांवों में दलित समाज के दूल्हे को घोड़ी पर नहीं चढऩे देने और बारात अटकाने के विरोध की कई घटनाएं घट चुकी हैं। इनमें अरवल्ली जिले की मोडासा तहसील के खंभीसर गांव, साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील के सितवाड़ा गांव, इसी जिले की वडाली तहसील के गाजीपुर गांव तथा मेहसाणा जिले की ऊंझा तहसील के कहोड़ा गांव और इसी जिले की कडी तहसील के ल्होर गांव शामिल हैं।
Published on:
15 May 2019 12:35 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
