अहमदाबाद

PM Modi: मोदी ने पूर्ववती सरकारों को कोसा, कहा-निजी क्षेत्रों को सिर्फ वेंडर के तौर पर देखा

PM Modi, slams, earlier govt, pvt companies, as only vendor, IN-SPACe, Ahmedabad, Gujarat

less than 1 minute read
मोदी @20 पुस्तक व्याख्यान में बोले जावड़ेकर , विकास के एजेंडे पर काम करने से ही मिल रही हैं हमें सत्ता की चाबी

pm modi slams earlier govt says they seen pvt companies as only vendors

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववती सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि आज तक भारत में स्पेस सेक्टर से जुड़ी निजी क्षेत्रों को सिर्फ वेंडर के तौर पर ही देखा गया। सरकार ही सारे स्पेस मिशन व प्रोजेक्ट पर काम करती थी। इनसे पार्ट व उपकरण लिए जाते थे। वेंडर बना देने की वजह से इनके आगे बढऩे के रास्ते हमेशा अवरूद्ध बने रहे। इस कारण वे लोग स्पेस सेक्टर से जुड़े अपने आइडिया पर काम ही नहीं कर पाते थे। इससे देश का नुकसान देश हो रहा था।

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवद्र्धन और प्राधिकरण केन्द्र IN-SPACe के मुख्यालय के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि स्पेस आईडिया ही तो विनर बनाते हैं। भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार कर निजी उद्योग को मदद कर विजेता बनाने का अभियान शुरु कर रहा है। आज प्राइवेट सेक्टर सिर्फ वेंडर बनकर नहीं बल्कि बड़े विजेता की भूमिका निभाएगा।
मोदी के मुताबिक आज अंतरिक्ष क्षेत्र में 60 से ज्यादा भारतीय निजी कंपनियां नेतृत्व कर रही हैं। उन्हें गर्व है कि निजी इंडस्ट्री के लोगों ने स्पेस एप्लिेकशन के क्षेत्रों में काम शुरु कर दिया है। पीएसएलवी के निर्माण में भी आगे आए हैं। अपने खुद के रॉकेट की डिजाइन तैयार की है।

400 बिलियन डॉलर का है बाजार

उन्होंने कहा कि अभी दुनिया में अंतरिक्ष उद्योग का बाजार 400 बिलियन डॉलर का है और वर्ष 2040 तक इस बाजार के बढक़र एक ट्रिलियन डॉलर बनने की संभावना है।

इस अवसर परकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल उपस्थित थे।

Published on:
10 Jun 2022 10:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर