11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: चांगोदर में मामूली बात पर युवक की चाकू से वार कर हत्या

-पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दर्ज की प्राथमिकी, एक ही परिवार के पांच सदस्य आरोपी, मुख्य आरोपी सहित दो को पकड़ा

2 min read
Google source verification
Changodar police

मृतक देवेन्द्र सिंह का फाइल फोटो।

Ahmedabad. जिले के चांगोदर थाना क्षेत्र में साणंद तहसील के सनाथल गाम में मामूली बात पर हुए विवाद व झगड़े में युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। इस मामले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के विरुद्ध मृतक के भाई ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में दो आरोपियों-चेहर ठाकोर व भरत ठाकोर- को हिरासत में लिया गया।

चांगोदर थाने के पीआइ एन.एच.सवसेटा ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना रविवार रात 8 बजे सनाथल गाम के ठाकोरवास में हुई। सनाथल गांव निवासी देवेन्द्र सिंह उर्फ जिगो चौहान (30) की गांव के ठाकोरवास में रहने वाले चेहर ठाकोर, भाई भरत ठाकोर, पिता बाबू ठाकोर, पत्नी सविता और भरत की पत्नी मुन्नी ठाकोर ने मिलकर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में देवेंद्र सिंह के भाई जगमोहन सिंह चौहान की शिकायत पर इन पांचों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में मुख्य आरोपी चेहर सहित दो को पुलिस ने चंद घंटों में ही पकड़ लिया है।

बारात में कार तक छोड़कर आने की बात पर हुई थी कहासुनी

प्राथमिक जांच में सामने आया कि देवेन्द्र, भरत व गांव के अन्य लोग साहिल ठाकोर के गांधीनगर जिले के सांतेज गाम में रविवार को विवाह के चलते बारात में गए थे। देवेन्द्र ने अपनी कार को गांव के किनारे खड़ा किया था। भोजन करने के बाद उसने गांव के ही भरत से गांव के पास खड़ी कार तक छोड़कर आने के लिए कहा था। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस मामले में भरत और देवेन्द्र के बीच कहासुनी हुई थी। देवेंद्र अपने दोस्तों के साथ वहां से वापस आ गया था। आरोप है कि उसके बाद भरत के भाई चेहर ने इस मामले में फोन कर समाधान करने के लिए बुलाया। फिर रात के समय भी फोन करके चेहर के घर समाधान के लिए बुलाया था। देवेंद्र उसके मित्रों के साथ चेहर व भरत के घर गया था। आरोप है कि वहां समाधान के नाम पर बातचीत के दौरान उन्होंने झगड़ा किया। इसके बाद चेहर ने भाई भरत, पिता बाबू व पत्नी और भाभी के साथ मिलकर चाकू से देवेंद्र पर हमला कर दिया। चाकू से वार होने के चलते जख्मी देवेंद्र की मौत हो गई।