6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेफेड का गुजरात से मूंगफली खरीदने से इन्कार

-गुजरात राज्य नागरिक आपूर्ति निगम पर भी उठाए सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 17 Nov 2018, 10:40 PM IST

NAFED, Gujarat, Groundnut

नेफेड का गुजरात से मूंगफली खरीदने से इन्कार

अहमदाबाद. एक तरफ राज्यभर में मूंगफली की खरीदी आरंभ हुई है वहीें ऐसे में केन्द्रीय एजेंसी नेफेड ने गुजरात से वर्ष 2019-19 के दौरान मूंगफली व दाल सहित अन्य खरीफ फसलें खरीदने से इन्कार किया है।
नेफेड ने मंूगफली की खरीद नहीं करने के लिए कई कारण भी पेश किए हैं। इसमें कहा गया कि नेफेड फिलहाल राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा जैसे राज्यों में दालों व तेल के बीजों की खरीदी में लगा है वहीं यूपी में खरीद की तैयारी में लगा है। इसलिए एजेंसी का गुजरात में मूूंगफली व अन्य खरीद मुश्किल है।
नेफेड ने गुजरात राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (जीएससीएससी) पर भी सवाल उठाए। इसमें कहा गया है कि निगम को प्राइस सपोर्ट सिस्टम (पीएसएस) की दिशानिर्देश की जानकारी नहीं है। नेफेड ने गुजरात वेयरहाउस कॉरपोरेशन के सामने भी सवाल उठाए। इसमें कहा गया कि वेयरहाउस की ओर से खेती के फसलों को उचित ढंग से नहीं रखा जाता है। नेफेड की ओर से भूतकाल में गोदाम में आग लगने की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है।
पत्र में कहा गया कि वर्ष 2017-18 में खरीफ की खरीद के दौरान वेयरहाउस की वैज्ञानिकता की कमी की बात देखी गई। गुजरात राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (जीएससीएससी) खरीदे हुए स्टॉक के सुरक्षित स्टोरेज की प्रमाणन संचालन प्रक्रिया के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रही है। कुछ गोदामों में आग की घटना तथा एक गोदाम में स्टॉक में मिलावट की बात से यह पता चलता है कि कॉरपोरेशन की ओर से उचित देखभाल व सुरक्षा के उपाय नहीं किया गया। संस्थान में मानव संसाधन की कमी है तथा भाड़े के गोदाम खरीद इलाके से काफी दूर हैं। कई हिस्सों में यह गोदाम 300 किलोमीटर से भी दूर हैं।
नेफेड के लिए स्टोरेज गोदाम के वैज्ञानिक रूप से उचित होने का मूल्यांकन भी संभव नहीं है। इसलिए ऐसे कार्य सेन्ट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी) या ऐसे ही किसी एजेन्सी को दी जानी चाहिए।
इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए नेफेड को ख्ररीद प्रक्रिया में परेशानी है। इसलिए नेफेड ने गुजरात सरकार को गुजरात में खरीदी का यह कार्य राज्य सरकार की ओर से मंजूर एजेंसियों से कराने की बात कही है।