
राजकोट. शहर में नाना मवा रोड स्थित राजनगर चौक ट्रैफिक सर्कल पर 6 नग्न पुरुषों की प्रतिमा लगाने पर हंगामे के बीच महिलाओं के विरोध के बाद इन प्रतिमाओं पर मंगलवार को पर्दे ढंक दिए गए।
सूत्रों के अनुसार राजनगर चौक ट्रैफिक सर्कल पर पिछले कुछ दिनों से प्रतिमाएं लगाने का काम जारी था। प्रतिमाओं को पूर्ण आकार देने तक क्षेत्रीय नागरिकों में रोष व्याप्त हो गया। एक साथ 6-6 नग्न पुरुषों की प्रतिमाएं सार्वजनिक चौक पर लगाने पर महिलाएं स्तब्ध रह गईं। शर्म के मारे महिलाओं ने उस सर्कल से निकलना बंद कर दिया। यह प्रतिमाएं बड़ेआकार की होने के कारण इन्हें अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने में परेशानी होने के चलते इन पर पर्दे ढंक दिए गए। ट्रैफिक सर्कल की कार्रवाई संभाल रहे अधिकारी परेश पटेल के अनुसार विरोध व विवाद के कारण फिलहाल इन प्रतिमाओं को पर्दे से ढंक दिया है, उच्च अधिकारियों को सूचित भी किया गया है।
गौरतलब है कि राजकोट महानगर पालिका की ओर से शहर के विविध ट्रैफिक सर्कल व ट्रैफिक आइलैंड का जनभागीदारी से विकास किया जा रहा है। डेवलपर की ओर से महानगर पालिका में डिजाइन मंजूर करवाने के बाद मंजूर डिजाइन के अनुसार डेवलपमेंट किया जाता है।
सेल्फी बनी मौत का कारण, डेम में गिरे किशोर की मृत्यु, पड़ोस में रहने वाले दो मित्रों के साथ रिक्शे में सवार होकर निकलने के बाद से गुम था
राजकोट. शहर में नाना मवा रोड पर भीमनगर निवासी किशोर पड़ोस में रहने वाले दो मित्रों के साथ रविवार दोपहर में रिक्शे में सवार होकर निकलने के बाद गुम हो गया। सेल्फी लेने के चक्कर में पडधरी तहसील के घंटाला गांव के समीप डोंडी डेम में गिरने से उसकी मौत हुई। डेम से उसका शव रविवार देर रात को मिला।
सूत्रों के अनुसार राजकोट शहर में नाना मवा रोड पर भीमनगर निवासी व कालावाड रोड पर राणी टावर के समीप परिश्रम स्कूल में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हितेश किशोरभाई मकवाणा (15 वर्ष) पड़ोस में रहने वाले दो मित्रों के साथ रिक्शे में सवार होकर पड़धरी तहसील के पांभर घंटाला गांव स्थित आश्रम जाने के लिए रविवार दोपहर में निकला।
रविवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे तक पुन: घर नहीं लौटने पर पिता किशोरभाई, माता आलुबेन सहित परिवारजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच, पता लगा कि वह भीमनगर निवासी रिक्शा चालक व दो मित्रों के साथ गया था। हितेश की गुमशुदगी की जानकारी तहसील पुलिस थाने पर की गई। तहसील पुलिस थाने के उप निरीक्षक एस.आर. वडवी सहित स्टॉफकर्मियों ने रिक्शा चालक और हितेश के दोनों मित्रों को बुलवाकर पूछताछ की।
उनके अनुसार हितेश रविवार दोपहर में पांभर घंटाला गांव के समीप डोंडी डेम पर सेल्फी लेते समय डूब गया। इस जानकारी पर पुलिसकर्मी, हितेश के परिवारजन, राजकोट फायरब्रिगेड स्टॉफकर्मी मौके पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान रविवार देर रात को हितेश का शव मिला। पुलिस ने मृतक के शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भावी कार्रवाई की जाएगी लेकिन तीनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पडधरी पुलिस थानाकर्मियों ने जांच शुरू की है।
Published on:
13 Feb 2018 11:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
